यूपी पुलिस का बदला चेहरा, पुलिस स्टेशन भूलिये ऑनलाइन आइये

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की कायाकल्प के लिए अखिलेश सरकार अहम कदम उठा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस की वेबसाइट uppolice.gov.in अब लोगों के लिए और भी मददगार साबित होने वाली है। डीजीपी जावीद आहमद ने इन साइट के नये स्वरूप का लोकार्पण किया है। इस वेबसाइट को ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम से सीधे तौर पर जोड़ा गया है।

एक मई से यूपी पुलिस को भी मिलने लग सकता है साप्ताहिक अवकाश

इस वेबसाइट के जरिए अब कई काम बिना पुलिस स्टेशन जाए ऑनलाइन कराया जा सकता है। नौकरों का सत्यापन, चरित्र सत्यापन, एफआईआरस की प्रति हासिल करना जैसे कई काम अब ऑनलाइन हो सकेगा। इस वेबसाइट पर अब पुलिसकर्मियों की जानकारी सहित उनके जीपीएफ की जानकारी भी उपलब्ध होगी। ऐसे में अब आपके कई काम ऑनलाइन ही हो जाएंगे, इसके लिए आपको पुलिस स्टेशन के चक्कर नहीं काटना होगा।

यूट्यूब पर पुलिस की उपलब्धियां

यूट्यूब पर पुलिस की उपलब्धियां

यूट्यूब पर पुलिस का एक चैनल तैयार किया गया है जहां पुलिस की उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को पुलिस के कार्य से अवगत कराया जाएगा।

ट्विटर पर निभायेगा अहम भूमिका

ट्विटर पर निभायेगा अहम भूमिका

लोगों को आसानी से पुलिस से जोड़ने के लिए यूपी पुलिस ट्विटर पर अपनी सहभागित बढ़ायेगी। इस समय ट्विटपर 15000 से भी अधिक फॉलोवर हैं। माना जा रहा है इसकी संख्या और बढ़ेगी।

डायल 100

डायल 100

फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर पर लोगों की मदद के लिए डायल 100 की मुहिम शुरु की जाएगी। इसके लिए कानपुर, गाजियाबाद, इलाहाबाद को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा।

15-20 मिनट में पहुंचेगी पुलिस

15-20 मिनट में पहुंचेगी पुलिस

लोग अगर व्हाट्सएप सहित सोशल मीडिया पर अपनी शिकायत दर्ज करते हैं तो वहां से लोग अपनी लोकेशन भी भेज सकते हैं जिसके आधार पर पुलिस 15-20 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचेगी।

व्हाट्सएप पर जुड़िये 9535522100 पर

व्हाट्सएप पर जुड़िये 9535522100 पर

यूपी पुलिस से जुड़ने के लिए आप इस व्हाट्सएप के नंबर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसपर आप ऑडियो और वीडियो भी भेज सकते हैं जो साक्ष्य के तौर पर इस्तेमाल किये जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+