सामजावादी पार्टी में शामिल हुए हिंदू युवा वाहिनी नेता सुनील सिंह, कहा- सीएम योगी युवाओं के सपनों के हत्यारे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को समाजवादी पार्टी मुख्यालय पर कई नेता सपा में शामिल हुए, जिसमें हिंदू युवा वाहिनी(भारतीय) का सपा में विलय हुआ और अध्यक्ष सुनील सिंह ने समाजवादी पार्टी ज्वॉइन की । साथ ही सीएल वर्मा, दीपन बिन्द, बसपा के पूर्व मंत्री रघुनाथ संखवार, गंगाराम पाल और सुरेश रावत सपा में शामिल हुए । इस दौरान सुनील सिंह ने भाषण शुरू करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव के चरणों मे नमन करता हूं। साथ ही उन्होंने योगी आदित्यनाथ की सरकार को हत्यारी सरकार बताया।

सुनील सिंह ने कहा कि इस सरकार ने नौजवानों के सपनों की हत्या की उनके भविष्य की हत्या की । नौजवानों की ऊर्जा का शोषण किया गया। जिस तरह रावण ने सीता का हरण किया था वैसे ही भगवा धारी योगी आदित्यनाथ ने नौजवानों के सपनों का हरण किया उनके भविष्य का हरण किया है । इसके बाद पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि सुनील ने जो कहा वो हमारे पड़ोसी के कानों तक पहुंच गयी होगी। मैं हिन्दू युवा वाहिनी भारत के सभी साथियों का सपा मे स्वागत करता हूं। सुनील सिंह के आने के बाद अब चिलम नहीं जलेगी । एक पेंटर को फ़र्ज़ी गांजा लगाकर जेल भेज दिया। मैंने एसपी से बात की पर कोई सुनवाई नहीं।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सुनील सिंह के ऊपर 86 मुक़दमे लगा दिए बताइये अपने साथियों के साथ कोई ऐसा करता है। अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा के पूर्व मंत्री सीएल वर्मा का सपा में स्वागत करता हूं। नागरिकता के मुद्दे पर बीजेपी को घेरते हुए उन्होंने कहा कि असाम से इसकी शुरुआत हुई और वहीं देखिये क्या हो रहा है, जो लोग दूसरों की नागरिकता ले रहे हैं। सुनील सिंह आ गए हैं अब उनकी नागरिकता पर सवाल उठेगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे बुक्कल नवाब को ले लिया और उनको हनुमान जी की पूजा मे लगा दिया। एम्स हमने बनवाया था। मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी हमने दी। इनका काम दूसरा था ये दूसरा काम करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications