अखिलेश ने खेला राजपूत कार्ड, महाराणा प्रताप की जयन्ती पर 9 मई को सार्वजनिक अवकाश
लखनऊ। 2017 में यूपी में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी ने अवकाश की राजनीति शुरु कर दी है। राज्य में ठाकुरों को लुभाने के लिए अखिलेश सरकार ने 9 मई को महाराणा प्रताप के जन्मदिन पर अवकाश का ऐलान कर दिया है।

आपको बताते चलें कि यूपी में ठाकुरों की आबादी आठ फिसदी से ज्यादा है। राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से 20 लोकसभा सीटो पर ठाकुरों का कब्जा है ऐसे में राज्य सरकार महाराणा प्रताप के जन्मदिवस के मौके का फायदा उठाना चाहती हैं।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महाराणा प्रताप जयन्ती के अवसर पर 09 मई, 2015 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इससे पहले राज्य सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की जयंती के अवसर पर 17 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। महाराणा प्रताप के जन्मदिवस में अवकाश के ऐलान के साथ ही साथ प्रदेश में सरकारी अवकाशों की संख्या बढकर 38 हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications