यूपी में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या पहुंची 54 हजार के पार, अब तक 3423 संक्रमितों की मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की कुल संख्या 54,666 हो गई है। इनमें से 27,364 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक होम आइसोलेशन में 97,506 लोग जा चुके हैं। वहीं, पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके लोग 1 लाखा 67 हजार 543 हैं। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि रिकवरी का प्रतिशत 74.25 है। अब तक संक्रमित लोगों में से 3423 लोगों की मृत्यु हुई है। केस फर्टिलिटी रेट अब 1.51 प्रतिशत है।

अब तक प्रदेश में 54 लाख से ज्याद सैंपल्स की जांच
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक प्रदेश में 62,809 कोविड हेल्प डेस्क बनाए जा चुके हैं, जिनकी सहायता से अब तक लगभग 7,01,678 लक्षणात्मक लोगों की पहचान की जा चुकी है। कल प्रदेश में 1,39,454 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 54,90,354 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 16,461 हो गई है, जिनमें लगभग 14,75,000 मकान चिन्हित हैं। लगभग 85,22,000 लोग इन कंटेनमेंट जोन में रह रहे हैं। कंटेनमेंट जोन में पॉजिटिव मामलों की संख्या 40,658 है।
प्रदेश के 16 जनपदों के 690 गांव बाढ़ प्रभावित
वर्तमान में प्रदेश के 16 जनपदों के 690 गांव बाढ़ प्रभावित हैं, जिसमें से 299 गांव मैरुंड तथा जलमग्न हैं। बाढ़ की स्थिति में सुधार आया है। जलस्तर के भी घटने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 373 बाढ़ शरणालयों की स्थापना की गई है, जिनमें वर्तमान में 2 जनपदों के 21 बाढ़ शरणालयों में लगभग 1267 व्यक्ति रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित जनपदों में 465 नावों का संचालन किया जा रहा है। प्रदेश में 774 बाढ़ चौकियों की भी स्थापना की गई है। पशु शिविर संचालित कर लगभग 7,29,000 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। बाढ़ क्षेत्र में 350 मेडिकल टीम लगाई गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications