सीएम योगी आदित्‍यनाथ भी हुए कोरोना संक्रम‍ित, खुद को कि‍या आइसोलेट

लखनऊ, अप्रैल 14: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी कोरोना संक्रम‍ित हो गए हैं। उन्होंने खुद को आईसोलेशन में रखा है और डॉक्‍टरों की सलाह ले रहे हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस बीच उनके संपर्क में आए लोगों ने अपनी जांच करवाने की अपील की है। बता दें, मुख्‍यमंत्री योगी ने लखनऊ के सिव‍िल अस्‍पताल में बीते 5 अप्रैल को स्‍वदेशी कोरोना वैक्‍सीन की पहली डोज ली थी। इसके बावजूद वह कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

Recommended Video

    Yogi Adityanath Corona Positive: योगी आदित्यनाथ को हुआ Corona, ट्वीट कर की ये अपील |वनइंडिया हिंदी
    uttar pradesh cm yogi adityanath test positive for covid 19

    मुख्‍यमंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

    मुख्‍यमंत्री ने बुधवार को ट्वीट कर अपनी र‍िपोर्ट पॉजिट‍िव आने की जानकारी दी। उन्‍होंने ट्वीट में ल‍िखा, 'शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।' मुख्‍यमंत्री योगी ने बताया कि प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। उन्‍होंने कहा कि इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें। बता दें, मुख्‍यमंत्री योगी ने मंगलवार को ही खुद को आइसोलेट कर लिया था। उन्‍होंने ट्वीट में बताया था, 'मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है एवं सभी कार्य वर्चुअली प्रारम्भ कर रहा हूं।'

    यूपी में हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा कोरोना

    उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। मंगलवार को कोरोना के एक दिन में सबसे ज्यादा 18,021 नए मामले सामने आए, जबकि इस वायरस से 85 लोगों की मौत हुई है। राजधानी लखनऊ से लेकर तमाम शहरों में हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं। लोगों को अस्पतालों में बेड तक नहीं मिल पा रहा है। श्मशान घाट पर भी लाइनें लग रही हैं।

    अखि‍लेश यादव, योगी के मंत्री आशुतोष टंडन कोरोना पॉजिटि‍व

    इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव और योगी सरकार के मंत्री आशुतोष टंडन ने अपने कोरोना पॉजिट‍िव होने की जानकारी दी थी। अखि‍लेश ने ट्विटर पर लिखा, 'अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है और घर पर ही उपचार शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जांच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+