यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह कोरोना संक्रमित, खुद ट्वीट कर दी जानकारी

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण का कहर उत्तर प्रदेश में तेजी से फैल रहा है। आलम यह है कि यूपी सरकार के दर्जन भर मंत्री और विधायक कोरोना संक्रमित हो गए हैं। गुरुवार को भी उत्तर प्रदेश में एक और कैबिनेट मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि बुधवार को पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसी के साथ प्रदेश में 12 मंत्री कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और दो मंत्रियों की जान भी यह खतरनाक वायरस ले चुका है।

Recommended Video

    Yogi Government में मंत्री Sidharth Nath Singh की Corona Report आई Positive | वनइंडिया हिंदी
    Uttar Pradesh Cabinet Minister Sidharth Nath Singh tests positive for COVID-19

    खुद ट्वीट कर दी जानकारी
    कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि 'कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और डॉक्टर्स की सलाह से मैंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं अपनी जांच करवा लें।'

    Uttar Pradesh Cabinet Minister Sidharth Nath Singh tests positive for COVID-19

    12 मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित
    कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से आम-हो या खास सभी प्रभावित हो रहे हैं। अभी तक उत्तर प्रदेश सरकार के 12 मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और दो मंत्रियों की जान भी यह खतरनाक वायरस ले चुका है। बुधवार को योगी सरकार के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनसे पहले प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह भी कोरोना पॉजिटव पाए गए थे। उन्हें लखनऊ में स्थित संजय गांधी पीजीआई में भर्ती करवाया गया था।

    पिछले 24 घंटों में कोरोना के सामने आए 5898 नए केस
    उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति बिगड़ती जा रही है। रोज करीब पांच हजार नए केस सामने आ रहे तो वहीं मौतों का आंकड़ा भी 100 पहुंचने वाला है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश में कोरोना के 5 हजार 898 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 82 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में अब एक्टिव केसों की कुल संख्या 51 हजार 317 है। वहीं, पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके लोग 1,48,562 हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+