केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर में किया मतदान, कहा- मैं आश्वस्त हूं कि हम यहां पांचों सीट जीतेंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का आज आखिरी चरण का मतदान चल रहा है। गाजीपुर, वाराणसी, सोनभद्र, आजमगढ़, मऊ, मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही और चंदौली में मतदान प्रक्रिया चल रही है। इन 9 जिलों के 54 सीटों पर 613 उम्मीदवार अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। इसी कड़ी में अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी मिर्जापुर के एक बूथ पर मतदान किया।

uttar pradesh assembly election 2022 union minister anupriya patel statement on victory

इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मैं पूरी तरीके से आश्वस्त हूं कि यहां हम सभी पांचों सीटे जीतेंगे। लोकतंत्र के इस महापर्व में मिर्ज़ापुर NDA गठबंधन की जीत ही सुनिश्चित करने जा रहा है। विकास की दृष्टि से मिर्ज़ापुर ने कई परियोजनाओं को आते हुए देखा है।

Recommended Video

    UP Election 2022: Mirzapur में Voting के बाद क्या क्या बोलीं Anupriya Patel | वनइंडिया हिंदी

    वहीं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री राम शंकर सिंह पटेल ने भी मिर्जापुर के एक मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। उन्होंने कहा, "पिछली बार हम 46,000 वोटों से जीते थे, इस बार हमें उम्मीद है कि हम पिछली बार से दोगुना वोटों से जीतेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य चुनाव आयोग अधिकारी बीडी राम तिवारी ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शुरू हो चुका है। मतदान शुरू होने के बाद कुछ जगहों पर बूथ ख़राब होने की शिकायत मिली थी जो ठीक हो गई है। सभी जगहों पर मतदान सुचारू रुप से चल रहा है।

    वहीं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नीलकंठ तिवारी ने वाराणसी में कहा कि सबसे आग्रह है कि घरों से निकलकर मतदान करें। जनता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम को देख रही है और हमारा अनुमान है कि हम पिछली बार से ज़्यादा सीटे जीतेंगे।

    वहीं सीएम योगी आदित्यनाश ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आज अंतिम चरण है। मतदाताओं में उत्साह है। खास तौर पर माताओं बहनों में सुरक्षा और गरीब कल्याणकारी योजनाओं को देखकर जो उत्साह देखने को मिल रहा है। मेरी सभी मतदाताओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में जाकर मतदान करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+