यूपी: मानव रहित क्रासिंग पर ट्रेन ने मारी वैन को टक्कर, 5 मरे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में मंगलवार को एक मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर रेलगाड़ी की चपेट में एक वैन के आ जाने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ भेज दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज तथा राहजनिया के बीच फाटक संख्या 24 पर बारातियों को लेकर लौट रही एक मारुति वैन पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई।
पुलिस के मुताबिक, मैगलगंज तथा हरदोई के जहानीखेड़ा स्टेशन के बीच मानवरहित क्रासिंग पर सुबह के समय यह हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बारात हरदोई के गांव से खीरी के जमुनिया आई थी। इनमें से कुछ बाराती वैन से अपने घर लौट रहे थे। (आईएएनएस)












Click it and Unblock the Notifications