upsssc lekhpal notification 2022 : उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 7 जनवरी से कर सकेंगे आवेदन
लखनऊ, 05 जनवरी: उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने बुधवार को 8085 वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार वे वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 7 जनवरी 2022 से आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने यूपीएसएसएससी की पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) दी थी। लेखपाल परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग उनके पीईटी 2021 के स्कोर के आधार पर ही की जाएगी। अभ्यर्थियों के पास पीईटी 2021 का वैध स्कोर कार्ड होना जरूरी है।

नोटिफिकेशन के मुताबिक, कुल 8085 पदों में से 3271 पद अनारक्षित हैं। एससी के लिए 1690, एसटी के लिए 152, OBC के लिए 2174 और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) वर्ग के लिए 798 पद आरक्षित हैं। भर्ती में प्रादेशिक सेना में कम से कम दो साल तक सेवा की हो या एनसीसी का बी सर्टिफिकेट हो तो वेटेज दिया जाएगा।
18 से 40 आयु वर्ग के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
18 से 40 आयु वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। राज्य सरकार के नियमों के मुताबिक, अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। जो अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के नहीं हैं, उन्हें किसी आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। वेतनमान 5200- 20200 ग्रेड वेतन - 2000 है।












Click it and Unblock the Notifications