UPPSC PCS Result 2019: पीसीएस 2019 का परिणाम घोषित, मथुरा के विशाल सारस्‍वत ने किया टॉप

UP PCS 2019 Final Result Declared: लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने बुधवार को पीसीएस 2019 का फाइनल रिजल्‍ट घोषित कर दिया है। पीसीएस के 453 पदों के सापेक्ष 434 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चयनित हुए हैं। रिजल्‍ट यूपीपीएससी की वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in/ पर अपलोड कर दिया गया है। बता दें, यूपीपीएससी ने पीसीएस 2019 के तहत 453 पद की भर्ती निकाली थी। 388 पद के लिए 28 जनवरी से 4 फरवरी तक इंटरव्‍यू आयोजित किया गया था। इंटरव्‍यू के लिए 811 अभ्यर्थी सफल हुए थे, जबकि सात दिन हुए इंटरव्‍यू में 808 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। मथुरा के विशाल सारस्वत ने पीसीएस परीक्षा 2019 में पहला स्थान प्राप्त किया।

 uppcs result 2019 final result declared

परीक्षा में सम्मिलित विस्तार सेवा अधिकारी श्रेणी 2 की एक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी की एक, जिला उद्यान अधिकारी श्रेणी 2 ग्रेड 1 की दो, लेखा एवं सम्प्रेक्षा अधिकारी की 6, विधि अधिकारी लोक निर्माण विभाग की चार, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक की एक, पशु चिकित्सा एंव कल्याण अधिकारी की दो तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी की दो रिक्तियां योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण खाली रह गई।

मथुरा के विशाल सारस्‍वत ने किया टॉप

यूपी लोकसेवा आयोग के सचिव जगदीश ने ये जानकारी दी कि मथुरा के विशाल सारस्वत ने पीसीएस परीक्षा 2019 में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, प्रयागराज के नैनी के युगांतर त्रिपाठी दूसरे स्थान पर रहे हैं, जबकि तीसरे स्थान पर राजधानी लखनऊ की पूनम गौतम रही हैं।

फरवरी अंत तक जारी हो सकता है कि पीसीएस 2020 का फाइनल रिजल्‍ट

बता दें, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीसीएस 2020 का फाइनल रिजल्‍ट भी इसी महीने आ सकता है। आयोग फरवरी महीने के अंत तक रिजल्‍ट जारी कर सकता है। कॉपियों का मूल्यांकन जारी है। पीसीएस 2020 मेंस (मुख्य) परीक्षा 21 से 25 जनवरी तक प्रयागराज, लखनऊ व गाजियाबाद के 11 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस भर्ती में 487 पद के सापेक्ष 5139 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। अभ्यर्थियों की संख्या कम होने के कारण मूल्यांकन अंतिम दौर पर है।

यहां देखिए टॉपर्स की लिस्ट...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+