फंड पर कांग्रेस-सपा में तकरार, कहा केंद्र ने रोका यूपी के विकास का पैसा

दिवाली पर सपा ने केंद्र सरकार पर कड़ा हमला किया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि केंद्र ने प्रदेश के विकास का 30 हजार करोड़ रुपये की सहायता रोक रखी है। सपा सरकार ने आरोप लगाया कि केन्द्र की यूपीए सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए मिलने वाले धन का अब तक सिर्फ 20 फीसदी हिस्सा ही दिया है।
सपा ने कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं पर प्रदेश की सरकार को बदनाम करने का आरोप मढ़ा। केंद्र की यूपीए सरकार को समर्थन दे रही सपा के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि केंद्र उनके साथ असहयोग पर उतारू है। विकास के लिए मांगे जा रहे धन को देने में आनाकानी होती है। जो थोड़ा बहुत मिलता है उसमें भी आनाकानी की जाती है।
सपा का केंद्र पर हमला यहीं नहीं रुका। उसने आरोप लगाया कि प्रदेश की योजनाओं में केंद्र सरकार जानबूझकर अड़ंगा डाल रही है। 108 एंबुलेंस सेवा से लाखों गरीबों, प्रसूताओं और दुर्घटना के शिकार लोगों को मदद मिल रही है। पर, केंद्र सरकार ने इसकी मदद रोकने का फैसला कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications