यूपी में प‍िछले 24 घंटों में कोरोना के 34,626 नए मामले, कल से 18 से 44 वर्ष के लोगों का वैक्सीनेशन

लखनऊ, अप्रैल 30: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के प‍िछले 24 घंटे में 34,626 नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार को ये आंकड़ा 35,156 था, जबकि 298 लोगों की मौत हुई थी। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया क‍ि प्रदेश में अब तक 1,01,49,009 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। इसमें से 22,33,929 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगी है। उन्‍होंने बताया कि कल से 18 से 44 वर्ष के लोगों का वैक्सीनेशन का कार्य शुरू होना है, क्योंकि कल पहला दिन होगा, अभी 7 जनपदों में इसे शुरू किया जाएगा। कल जिन जनपदों में 9000 से ज्यादा सक्रिय मामलें हैं, वहां वैक्सीनेशन का कार्य शुरू किया जाएगा।

up reports 34626 new covid 19 cases in last 24 hours

कल प्रदेश में हुई 620 मीट्रिक टन ऑक्सीजन सप्लाई

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और बरेली में वैक्सीनेशन का कार्य कल शुरू किया जाएगा। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है कि हर जगह समय पर ऑक्सीजन पहुंचे। इसके लिए टीम-9 में एक विशेष टीम बनाई गई है जिसका कार्य ऑक्सीजन की उपलब्धता का ध्यान रखना और ट्रांसपोर्टेशन कराना है। कल प्रदेश में 620 मीट्रिक टन ऑक्सीजन सप्लाई की गई है।

सीएम योगी ने टीम-11 का पुनर्गठन करते हुए बनाई टीम-9

बता दें, यूपी में कोरोना से न‍िपटने के लिए योगी सरकार लगातार कई मोर्चों पर जुटी हुई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने उच्चस्तरीय टीम-11 का पुनर्गठन करते हुए टीम-9 बना दी है। इस नई टीम को सीएम योगी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि आम लोगों को कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। टीम के जिम्मेदार अफसर संवेदनशीलता और तत्परता के साथ लोगों तक मदद पहुंचाएं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आम लोगों तक हर तरह की सीधे सहायता पहुंचाने के लिए टीम नाइन को पूरी जिम्मेदारी दी है। टीम नाइन में चिकित्सा शिक्षा मंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में अफसरों की कमेटी बनाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+