यूपी में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 340 नए केस, 1104 लोग हुए ठीक

लखनऊ, 15 जून: उत्तर प्रदेश में कोरोन वायरस का संक्रमण खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में महज 340 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 1104 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कल 2,57,135 सैम्पल्स टेस्ट किए गए जिस दौरान पॉजिटिविटी दर मात्र 0.1 फीसदी रही। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में 2,34,00,000 डोज वैक्सीन की दी जा चुकी हैं। इनमें 18-44 आयु वर्ग के लोगों को 50 लाख से ज्यादा डोज दी गई हैं। कल 4,51,000 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

up report 340 new cases in coronavirus in last 24 hours

Recommended Video

    Covid-19 Update: UP में Corona curfew में बढ़ेगी ढील, 21 जून से फैसला होगा लागू । वनइंडिया हिंदी

    नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि इस माह में वैक्सीनेशन की क्षमता को बढ़ाकर 6-9 लाख डोज प्रतिदिन किया जाए और अगले महीने 10 लाख डोज़ प्रतिदिन दी जाएं। 31 अगस्त तक प्रदेश में 10 करोड़ डोज़ लगाने और दिसंबर तक सभी को टीका लगाने के लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में कोरोना के लक्षण वाले 18 साल से कम आयु के बच्चों के लिए निगरानी समिति के माध्यम से मुफ्त दवा वितरण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के बारे में आशंकाएं व्यक्त की जा रही थीं कि 25 अप्रैल से लेकर 15 मई के बीच प्रतिदिन 1,00,000 कोरोना के मामले आएंगे और मई के अंत तक प्रदेश में 30,00,000 से अधिक एक्टिव केस होंगे, लेकिन प्रदेश में आज सक्रिय मामले मात्र 7,200 हैं।

    बता दें, यूपी में 21 जून से रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू में और छूट दी जाएगी। रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू रात्रि 9 बजे से अगले दिन सुबह 7 बजे तक प्रभावी होगा। कोविड प्रोटोकॉल के साथ रेस्टोरेंट को 50 फीसद क्षमता के साथ खोला जा सकेगा। पार्क, स्ट्रीट फूड आदि के संचालन की अनुमति भी दी जाएगी। इन स्थलों पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना अनिवार्य होगी, नई व्यवस्था के संबंध में विस्तृत गाइडलाइंस जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ी है पर खत्म नहीं हुई है, ऐसे में सावधानियां बरतें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति हर दिन के साथ और नियंत्रित होती जा रही है। वायरस अब कमजोर पड़ चुका है, लेकिन संक्रमण का खतरा अब भी बना हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+