यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,725 नए मामले, 13,590 मरीज हुए ठीक
लखनऊ, मई 20: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटों में 6,725 नए मामले दर्ज किए हैं, जबकि इस दौरान ठीक होकर डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 13,590 है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में इस समय सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,16,434 है।
Recommended Video

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण की दर अब 2.5 फीसदी से भी नीचे आ गई है। आंकड़ों की मानें तो पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में संक्रमण की दर 2.45 प्रतिशत दर्ज की गई है। योगी सरकार ने कोरोना वायरस को काबू में करने के लिए ट्रेसिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट का जो फार्मूला अपनाया है वह काम करता हुआ नजर आ रहा है। राज्य में कोरोना वायरस की रिकवरी की दर 91 फीसदी के ऊपर आ गई है। राज्य सरकार का दावा है कि अन्य राज्यों में जहां कोरोना के कम टेस्ट हो रहे हैं वहीं उत्तर प्रदेश में टेस्टिंग को तेजी से बढ़ाया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बड़ा एलान करते हुए कहा है कि कोविड संक्रमण के कारण ड्यूटी के दौरान जिन राज्य कर्मचारियों की मृत्यु हुई है, उनके परिजनों को पूरा सहयोग किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने आदेश भी जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित परिवार के प्रति पूरी संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ सहयोग किया जाएगा। उन्होंने अफसरों को आदेश देते हुए कहा है कि अनुग्रह राशि, मृतक आश्रित की नियुक्ति सहित अन्य प्रक्रियाएं तत्काल पूरी की जाएं। इससे जुड़ी कोई भी फाइल लंबित न हो। उन्होंने निर्देश दिया कि मुख्य सचिव द्वारा इस सम्बंध में तत्काल आदेश जारी किए जाएं।












Click it and Unblock the Notifications