यूपी में तेजी से घट रहे कोरोना के केस, 17 मई से 23 जिलों में 18-44 आयु वर्ग का होगा वैक्‍सीनेशन

लखनऊ, मई 14: उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार घट रहा है। रोज सामने आने वाले नए मरीजों की संख्‍या में तेजी से ग‍िरावट आ रही है। यही नहीं, प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का र‍िकवरी रेट भी बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को बताया क‍ि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 15,747 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 26,174 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,93,815 है। अब तक कुल 13,85,855 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, रिकवरी 86.8 फीसदी हो गया है।

Recommended Video

    Covid 19 Vaccine In UP : Uttar Pradesh में Vaccination से लेकर संक्रमण तक का अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    up records 15747 new covid 19 cases in last 24 hours

    17 मई से 10 से 44 आयु वर्ग का वैक्‍सीनेशन 23 जनपदों में

    अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कल प्रदेश में 2,63,118 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक प्रदेश में कुल 4,41,70,466 सैंपल्स की जांच की गई है। उन्‍होंने बताया कि अब तक कुल मिलाकर 1,13,82,604 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है और 30,54,258 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है। अगले सोमवार (17 मई) से 18-44 आयु वर्ग का वैक्सीनेशन अभियान 23 जनपदों में चलाया जाएगा।

    15 अस्पतालों में ऑक्‍सीजन प्लांट शुरू

    अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में ऑक्सीजन सप्लाई को लगातार बढ़ाया जा रहा है। वातावरण से ऑक्सीजन बनाने के प्लांट लगाने का कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में 377 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लाने की कार्य तेजी से चल रहा है, 15 अस्पतालों में प्लांट शुरू भी हो गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+