यूपी में कोरोना के पिछले 24 घंटों में 125 नए केस, 134 मरीज हुए स्वस्थ
लखनऊ, 11 जुलाई: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बीते 24 घंटे में 125 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 134 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 30 अप्रैल के बाद से एक्टिव केस में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। वर्तमान में 1,594 एक्टिव केस रह गए हैं। प्रदेश में रिकवरी दर 98.6 फीसदी है। कल 5 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई और 2,40,020 सैंपल की जांच की गई। प्रदेश में 1,594 सक्रिय मामले हैं। अब तक 3,13,68,938 लोगों को पहली डोज़ और 57,97,454 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई है।

29 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया
सीएम योगी ने रविवार को अपने सरकारी आवास में कोविड-19 के संबंध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। पिछले दिनों 29 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 45 राज्यों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। केवल एक ही जनपद ऐसा रहा जहां दहाई अंक में कोविड संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। संक्रमण की नियंत्रित स्थिति के बावजूद एग्रेसिव टेस्टिंग जारी है।
Recommended Video
बीते 24 घंटे 2.40 लाख कोविड सैंपल की जांच की गई
मुख्यमंत्री योगी को बताया गया कि प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर की स्थिति नियंत्रण में है। बीते 24 घंटे 2.40 लाख कोविड सैंपल की जांच की गई। पॉजिटिविटी दर 0.04% रही है। प्रदेश में अब तक 6,06,17,000 से अधिक टेस्ट हो चुके हैं, यह संख्या देश में सर्वाधिक है। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर और बेहतर होकर 98.6 फीसदी हो गई है। अब तक 16.83 लाख से अधिक प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। मुख्यमंत्री को बताया कि शनिवार को सुल्तानपुर जनपद में 20 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। सभी एक ही परिवार से संबंधित हैं। प्रारंभिक ट्रेसिंग में हाल ही में उनकी महाराष्ट्र से वापसी की जानकारी मिली है।












Click it and Unblock the Notifications