यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 120 नए मामले, 11 की मौत

लखनऊ, 07 जुलाई: उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 120 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 191 लोग डिस्चार्ज हुए, जबकि 11 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। ये जानकारी उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,947 है। वहीं, रिकवरी दर 98.6 फीसदी पहुंच गया है।

up records 120 new covid cases in last 24 hours

कल 2,57,897 सैंपल की हुई जांच

Recommended Video

      Coronavirus India Update: 24 घंटे में देश में 23 हजार नए मामले, 930 मरीजों की मौत | वनइंडिया हिंदी

      उन्होंने बताया कि कल प्रदेश में 2,57,897 सैंपल की जांच की गई। पॉजिटिविटी रेट 0.04 फीसदी चल रहा है। कल प्रदेश में 10 लाख से अधिक वैक्सीन की डोज़ लगाई गई। अब तक 2,93,18,619 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ और 52,10,062 लोगों को दूसरी डोज़ दी गई।

      श्रावस्ती में आज एक भी संक्रमित मरीज नहीं

      मुख्यमंत्री योगी आदत्यनाथ ने आज लोकभवन लखनऊ में कोविड-19 के संबंध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने कोरोना संक्रमण की नियंत्रित स्थिति के बावजूद एग्रेसिव टेस्टिंग जारी रखने के निर्देश दिए हैं। बैठक में बताया गया कि श्रावस्ती में आज एक भी संक्रमित मरीज नहीं है। अब तक कोरोना संक्रमित हुए सभी मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रावस्ती की यह उपलब्धि अन्य जनपदों के लिए प्रेरणास्पद है। अगले एक सप्ताह तक अगर जिले में संक्रमण का कोई नया केस नहीं मिलता है, तो जनपद को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में एग्रेसिव टेस्टिंग जारी रखी जाए।

      यूपी में मिले डेल्टा प्लस वेरिएंट के दो मरीज

      बता दें, उत्तर प्रदेश में कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट के दो मरीज मिले हैं। इनमें से एक 66 वर्षीय व्यक्ति देवरिया का रहने वाला था। वहीं, गोरखपुर की महिला डॉक्टर भी संक्रमित मिली है। देवरिया के रहने वाले बुजुर्ग की 29 मई को मौत हो गई थी, जबकि 26 मई को संक्रमित हुई महिला डॉक्टर होम आइसोलेशन में ही स्वस्थ हो चुकी हैं। स्टेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. विकास इंदु अग्रवाल ने बताया कि दोनों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलाजी, नई दिल्ली भेजे गए थे। अब इनके नतीजे सामने आए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+