यूपी पंचायत चुनाव 2021: आज जारी हो सकती है नई आरक्षण सूची, उम्मीदवारों की बढ़ी धड़कन

यूपी पंचायत चुनाव 2021: आज जारी हो सकती है नई आरक्षण सूची, उम्मीदवारों की बढ़ी धड़कन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इलाहाबाद हाईकोर्ट के दखल के बाद यूपी सरकार ने पिछले दिनों आरक्षण सूची जारी कर दी थी। लेकिन हाईकोर्ट ने यूपी सरकार को झटका देते हुए कहा कि इस चुनाव में आरक्षण के लिए साल 2015 को ही आधार वर्ष माना जाए। जिसके बाद आरक्षण सूची में बदलाव करते हुए उसे फिर से जारी किया जा रहा है। बता दें कि इसी क्रम में 18 मार्च को जिला पंचायत अध्यक्ष सीटों के लिए आरक्षण सूची जिलेवार जारी कर दी गई थी। तो वहीं, आज (20 मार्च) को ग्राम पंचायतों में आरक्षण की नई लिस्ट कई जिलों में आज जारी हो जाएगी। इसके लिए शुक्रवार को पूरा सरकारी अमला चुनाव प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। इस नई आरक्षण सूची को लेकर उम्मीदवारों की धड़कन बढ़ गई है।

UP Panchayat elections 2021: new reservation list may be released today

प्रदेश सरकार आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण कर उसकी तस्वीर साफ करते हुए शनिवार को आरक्षण सूची जारी कर देगी। ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख, ग्राम पंचायत सदस्य व जिला तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों के आरक्षण व आरक्षित सीटों के आवंटन की यह सूची ब्लाक मुख्यालय और जिलाधिकारी कार्यालय पर देखी जा सकेगी। वहीं जिला पंचायत सदस्य के सदस्यों आरक्षण की सूची डीपीआरओ दफ्तर तथा जिला पंचायत दफ्तर पर देखी जा सकेगी। सोमवार 22 मार्च तक इन सूचियों का प्रकाशन होगा। इसके साथ ही 20 मार्च से 23 मार्च के बीच इस पहली सूची पर दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। 24 से 25 मार्च के बीच इन दावे और आपत्तियों का संकलन कर उनका निस्तारण किया जाएगा। इसके साथ ही अंतिम सूची तैयार की जाएगी। 26 मार्च को इस अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

जानिए किन-किन जिलों में होगी आरक्षण सूची जारी
आरक्षण सूची वाराणसी, संभल, हापुड़, कानपुर फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, मथुरा, आगरा, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, गोरखपुर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बलिया, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत, हापुड़, बिजनौर, मुज़फ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, अयोध्या, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, रायबरेली, अमेठी, उन्नाव, इटावा, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, औरैया, बांदा, चित्रकूट, महोबा, झांसी, उरई के साथ गाजियाबाद आदि जिलों में जारी होना तय है। इसके अलावा भी कुछ और जिलों में लिस्ट जारी होगी। जिन जिलों में आज लिस्ट नहीं आएगी वहां कल (रविवार) को लिस्ट जारी होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+