UP IAS Transfer: तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले, रितु महेश्वरी बनीं आगरा की कमिश्नर
यूपी सरकार ने चर्चित आईएएस अधिकारी रितु माहेश्वरी को नोएडा के सीइओ पद से हटा दिया है। उनको आगरा का कमिश्नर बनाया गया है।
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी को हटाकर आगरा के मंडलायुक्त की जिम्मदारी दी गई है।
वह कुछ दिनों पहले ही उनको अदालत ने फटकार लगाई थी जिसके बाद वह चर्चा में आ गईं थीं। वहीं वरिष्ठ आईएएस लोकेश एम को नोएडा का नया सीईओ बनाया गया है जबकि अमित गुप्ता को कनपुर का नया कमिश्नर बनाया गया है।

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी को बड़ा झटका लगा था जब प्लॉट आवंटी मामले में उन्हें एक महीने जेल की सजा सुनाई गई है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह को उनकी गिरफ्तारी का आदेश भी जारी किया गया था।
प्लॉट आवंटी और जीएनआईडीए के बीच चल रहे 18 साल पुराने मुकदमे में रितु माहेश्वरी को एक महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। इस मामले में शनिवार को जिला उपभोक्ता फोरम ने ये आदेश दिए हैं।
जिला उपभोक्ता फोरम से मिली जानकारी के अनुसार, महेश मित्रा नामक व्यक्ति ने 2001 में भूखंड के आवंटन के लिए आवेदन किया था। ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा आवंटन नहीं किए जाने पर उसने 2005 में जिला उपभोक्ता फोरम में मामला दायर किया था। 18 दिसंबर 2006 को जिला फोरम ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया।












Click it and Unblock the Notifications