UP News: निजी सचिव को पुलिस ने पकड़ा तो थाने पहुंच गए शिवपाल यादव, जानिए क्या था पूरा मामला
यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के निजी सचिव को पुलिस ने गुरुवार देर रात जांच के दौरान पकड़ लिया। इसके बाद शिवपाल के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया।
Shivpal Singh Yadav: उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव गुरुवार को अचानक उस समय थाने पहुंच गए जब पुलिस ने उनके निजी सचिव को गौतम पल्ली थाने में बैठा लिया था। पुलिस का कहना है कि शिवपाल के निजी सचिव की गाड़ी से संदिग्ध पैकेट मे ला था जिसके बाद उनको पूछताछ के लिए थाने लाया गया था।

जानकारी मिलने पर शिवपाल यादव देर रात गौतमपल्ली थाने पहुंचे और अपने निजी सचिव को छुड़ा ले गए। उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि करीब 15 मिनट तक थाने में हंगामा चलता रहा और शिवपाल के समर्थक नारेबाजी करते रहे। हालांकि पुलिस के सूत्रों ने बताया कि अंकुश के पास से जो संदिग्ध पैकेट मिला है उसकी जांच चल रही है।
इस बीच , शिवपाल यादव का आरोप है कि उनके निजी सचिव की गाड़ी को रुकवा कर पुलिस ने उसकी पिछली सीट पर असलहा रख दिया। पुलिस जानबूझकर फंसाना चाहती है। पुलिस निजी सचिव को फंसाने की कोशिश कर रही है। इस तरह पुलिस कई निर्दोष लोगों को जेल भेज चुकी है।
डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि पुलिस नियमित चेकिंग कर रही थी। उसी सयम अंकुश गाड़ी लेकर जा रहे थे। पुलिस ने जब गाड़ी रोकने का इशारा किया तो उन्होंने गाड़ी नहीं रोकी। संदेह होने पर उनको रेलवे क्रांसिंग के पास पकड़ा गया। थाने लाकर गाड़ी के बारे में उसके कागजात के बारे में पूछताछ की गई थी। पुलिस अपना रुटिन का काम कर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications