Atal Residential School: सीएम योगी बोले- अटल जी के सपनों को साकार करेगा यह मिशन

मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को लखनऊ में अटल आवासीय विद्यालयों की वेबसाइट को लांच किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह अभियान पूर्व पीएम श्रद्धेय अटल जी को एक श्रद्धांजलि है।

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में अटल आवासीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को एडमिशन किट का वितरण व प्रधानाचार्यों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि यह अंत्योदय के सपने को साकार करने की एक पहल है।

योगी आदित्यनाथ

योगी ने आगे कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने कहा था कि 'समृद्धि का मापन ऊपर की सीढ़ी पर चढ़े हुए व्यक्ति से नहीं, बल्कि सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति की खुशहाली से की जानी चाहिए।

लखनऊ में अटल आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को एडमिशन किट वितरण और विद्यालय परिचायिका के विमोचन के साथ ही वेबसाइट लॉन्च हुई। योगी ने कहा कि वंचित वर्ग के बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए डबल इंजन की सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

योगी ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदशन में सरकार ने अटल आवासीय विद्यालय की स्थ्ज्ञापना का निर्णय लिया गया। पहले चरण में सभी 18 मंडलों में विद्यालय खोले जा रहे हैं। बाद में इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। पीएम मोदी के विजन के अनुरूप और पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व के अनुरूप ही इसको आगे बढ़ाया जाएगा।

सीएम ने कहा कि इसके लिए आपने चयन की प्रक्रिया देखी होगी। इसके पीछे का मकसद क्या है। श्रम बोर्ड में रजिस्टर्ड बच्चों को और कोरोना काल में जिन बच्चों ने अपने अभिभावकों को खोया है उनको भी इसमें प्रवेश की प्राथमिकता देंगे।

CBSE पाठ्यक्रम पर आधारित होगा सेलेबस

अधिकारियों के मुताबिक इसके अलावा, स्थायी कर्मचारियों का चयन सीबीएसई के दिशानिर्देशों के अनुसार किया जाएगा। प्रत्येक स्कूल में एक प्रधानाचार्य, एक प्रशासक और 11 शिक्षकों का एक कर्मचारी होगा। प्रत्येक विद्यालय में दो वर्गों में कुल 80 विद्यार्थियों को समायोजित किया जाएगा। इसके लिए प्रदेशभर में करीब 18 अटल आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इनमें से 7 पर काम पूरा हो चुका है। शेष विद्यालयों के विलंब से संचालित होने की स्थिति में श्रमिकों के शेष बच्चों को समीप के संचालित आवासीय विद्यालय में प्रवेश दिया जायेगा।

चयन समिति के माध्यम से होगा इनका संचालन

मंडल संचालन समिति के माध्यम से विद्यार्थियों का चयन एवं विद्यालयों का संचालन किया जायेगा। एक तरह से यह जिला स्तरीय निगरानी समिति होगी जो जिलों में प्रवेश प्रक्रिया को देखेगी। समिति में जिले के आयुक्त अध्यक्ष और डीएम उपाध्यक्ष होंगे। नवोदय के प्राचार्य, अटल आवासीय विद्यालय के प्राचार्य एवं अपर आयुक्त वित्त अथवा मुख्य कोषागार अधिकारी (आयुक्त द्वारा मनोनीत) समिति के सदस्य होंगे।

अनाथ व कमजोर बच्चों को मिलेगी मदद

राज्य के सभी अनाथ और मजदूरों के बच्चे यूपी अटल आवास विद्यालय योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना का लाभ पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को ही दिया जाएगा। योजना के तहत 6 से 14 वर्ष के श्रमजीवी बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिया जायेगा। यूपी अटल आवासीय विद्यालय योजना के माध्यम से कक्षा एक से बारहवीं तक की शिक्षा की जाएगी। अनाथ और पंजीकृत मजदूरों के बच्चों को कक्षा 1 से 12 तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+