UP News: सीएम योगी ने दिया रामभक्तों को अयोध्या आने का न्यौता, जानिए क्या बोले मुख्यमत्री

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 जनवरी के बाद राम मंदिर के दर्शन करने के लिए राम भक्तों को अयोध्या आने का न्यौता दिया है। सीएम योगी ने कहा कि आपका जनप्रतिनिधि और संगठन के लोग जो योजना बनाएंगे। उस कार्यक्रम के तहत आप अयोध्या आए। अपने-अपने विधायक व सांसद से संपर्क कर 22 जनवरी के बाद की तिथि अभी से तय कर लें। वह खर्चा उठाएंगे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इसके लिए मैं उनसे कहूंगा कि वह कुछ गाड़ियां बुक कर देंगे और तिथि बताएंगे।

सीएम योगी ने बरेली क्लब में जिले की 3405 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा भी की। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने लोगों से पूछा कि अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए आप तैयार हैं ना। आमजन ने हाँ में जवाब दिया तो मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम के अनुसार यहां अयोध्या के लिए आइए और आराम से लखनऊ में रुकिए। सांसद विधायक साथ होंगे तो जलपान भोजन भी कराएंगे। अयोध्या में दर्शन करवाने की व्यवस्था भी हम लोग करेंगे।

cm yogi

सीएम योगी ने कहा कि पहले की सरकारों में लोग अयोध्या का नाम लेने से डरते थे। उन्हें लगता था कि अयोध्या का नाम ले लेंगे तो उन पर कलंक लग जाएगा। लेकिन आज स्थिति बदल चुकी है। 500 वर्षों की तपस्या और संघर्ष समाप्त हो चुका है। आज पूरी दुनिया अयोध्या आना चाहती है। अब अयोध्या में सड़क, हवाई और रेल कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। उन्होंने कहा कि अब नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के भक्तों को त्रेतायुग अयोध्या के दर्शन होंगे।

सीएम योगी ने कहा कि 14 से 21 जनवरी तक लोग अपने नगर, गांव, वार्ड, मोहल्ले में स्वच्छता का कार्यक्रम चलाएं। कहीं कूड़ा न रहे। ऐसे सफाई करें। जैसे दीपावली से पहले आप अपने घरों की करते हैं। आज जैसे प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं। वैसे ही कल आपके नगर में घर विराजमान होंगे। इसी दृष्टि से सफाई करना।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के अलावा 16 जनवरी से हर गांव नगर में राम संकीर्तन अखंड रामायण के कार्यक्रम की तैयारी कीजिए। रामलीला का मंचन कीजिए और 22 को बड़ी स्क्रीन पर रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लाइव देखिए। उसे दिन सार्वजनिक अवकाश होगा। उस दिन अपने-अपने गांव नगर में भंडारे का आयोजन कीजिए। शाम को घरों मंदिरों सार्वजनिक स्थानों पर दीप जलाकर नई दीपावली मनाएं।

सीएम योगी ने आगे कहा कि बरेली में कर्फ्यू के दौरान मेरा भी यहां आने का कार्यक्रम था। लेकिन आने नहीं दिया गया। योगी ने कहा कि बरेली में अब जो कर्फ्यू लगाएगा। उस पर कर्फ्यू लगेगा। उन्होंने कहा कि पहले अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर में कर्फ्यू लगते थे। अब कर्फ्यू नहीं लगता है। अब कावड़ यात्रा निकलते हैं। यही बदलता उत्तर प्रदेश है। उन्होंने कहा कि पहले बेटी स्कूल, बाजार नहीं जा पाती थी। क्योंकि जिनकी सरकार थी। वह अपराधियों को सुरक्षा देते थे। लेकिन अब सुरक्षित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+