UP MLC election : मिर्जापुर और हरदोई में सपा प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन, भाजपा का जीतना तय

लखनऊ, 23 मार्च: यूपी विधान परिषद के चुनाव में बीजेपी कई सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज करने वाली है। दरअसल, बुधवार को मिर्जापुर स्थानीय निकाय सीट से सपा के एमएलसी उम्मीदवार रमेश यादव ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इस वजह से बीजेपी प्रत्याशी विनीत सिंह का निर्विरोध जीतना तय माना जा रहा है। इसी तरह हरदोई जिले में बीजेपी प्रत्याशी अशोक अग्रवाल का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। यहां भी सपा प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। बदायूं में भी सपा भाजपा प्रत्याशी बागीश पाठक निर्विरोध चुने गए हैं। समाजवादी पार्टी के सिनोद कुमार शाक्य ने नामांकन वापस लिया है। अलीगढ़ में भी सपा प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव का नामांकन निरस्त हो गया है।

Recommended Video

    Up Mlc Election 2022: अंदर-अंदर bjp ने sp के साथ कर दिया खेल | वनइंडिया हिंदी
    UP mlc election 2022 sp candidate from hardoi and mirzapur Withdraws Nomination

    सपा प्रत्याशी रजीउद्दीन ने नामांकन वापस लिया

    हरदोई जिले में बुधवार को सपा के प्रत्याशी रजीउद्दीन ने नामांकन वापसी के दिन अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। इस सीट पर बीजेपी से अशोक अग्रवाल और सपा से रजीउद्दीन ने नामांकन दाखिल किया था। एमएलसी चुनाव के लिए केवल दो ही नामांकन दाखिल किए गए थे। सपा प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने की वजह से भाजपा प्रत्याशी अशोक अग्रवाल के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है।

    अशोक अग्रवाल के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा 23 मार्च को

    24 मार्च को आधिकारिक तौर पर भाजपा प्रत्याशी अशोक अग्रवाल के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की जाएगी। इससे पहले मथुरा और एटा सीट पर सपा प्रत्याशियों के नामांकन रद्द होने और बुलंदशहर के सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी ने अपना नामांकन पर्चा वापस ले लिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+