UP: योगी के मंत्री आशुतोष टंडन हुए कोरोना पॉजिट‍िव, संपर्क में आए लोगों से की जांच करवाने की अपील

लखनऊ, अप्रैल 14: उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को कोरोना पॉजिटि‍व कई अफसरों के संपर्क में आने के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने खुद को आइसोलेट कर लिया था। बुधवार सुबह योगी सरकार के मंत्री आशुतोष टंडन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आशुतोष टंडन ने खुद को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। साथ ही, पिछले दिनों अपने संपर्क में आए लोगों से अपनी जांच करवाने की अपील की है।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: Kailash Gehlot और Ashutosh Tandon हुए Corona Positive | वनइंडिया हिंदी
      UP minister ashutosh tandon test positive for covid 19

      आशुतोष टंडन ने ट्वीट कर दी जानकारी

      आशुतोष टंडन ने बुधवार को ट्वीट में ल‍िखा, 'कोरोना के प्रारम्भिक लक्षण दिखने पर मैंने अपनी जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटि‍व आयी है। डॉक्टरों की सलाह पर मैं स्वयं को घर पर ही आइसोलेट कर लिया है। विगत दिनों मेरे सम्पर्क में आए हुए लोगों से अनुरोध है कि अपनी जांच करवा लें।' बता दें, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कोरोना संक्रम‍ित हो गए हैं। उन्‍होंने भी ट्वीट कर ये जानकारी साझा की है। अखिलेश यादव ने ट्वीट में ल‍िखा, 'अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज‍िटि‍व आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जांच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है।'

      सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद को किया आइसोलेट

      बता दें, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को खुद को आइसोलेट कर लिया था। उन्‍होंने ट्वीट में बताया, 'मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है। सभी कार्य वर्चुअली प्रारम्भ कर रहा हूं।' जानकारी के मुताबिक, सीएम के ओएसडी अभिषेक कौशिक, प्रमुख सचिव एसपी गोयल और सीएम के सचिव अमित सिंह कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+