UP : दोस्त के भतीजे की हत्या कर भाग रहे शख्स को मिली दर्दनाक मौत, हाईवे पर रौंदते हुए निकल गया ट्रक

एएसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि आरोपी नरेश यादव और उसका दोस्त फहीम जम्मू में वेल्डिंग का काम करते थे।

UP man accused of killing friend nephew killed in road accident

राजधानी लखनऊ में दोस्त के 5 साल के भतीजे की हत्या के आरोपी शख्स की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बच्चे की हत्या का आरोपी भागने की फिराक में था। बुधवार की रात लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर ट्रक की टक्कर से उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सीबी गंज क्षेत्र के गुंटिया गांव में रहने वाले नरेश यादव (32) ने अपने दोस्त फहीम के भतीजे सुभान (5) की गला रेतकर हत्या कर दी थी। उसने फहीम के दूसरे भतीजे चार साल के अमान की भी हत्या की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका।

एक साथ काम करते थे नरेश और फहीम

पुलिस के मुताबिक, नरेश यादव का फहीम से कुछ विवाद हो गया था, जिसकी वजह से वह नाराज था और बदला लेना चाहता था। इसी वजह से उसने फहीम के भतीजे को मौत के घाट उतार दिया।

एक भतीजे की हत्या, दूसरा जख्मी

एएसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि आरोपी नरेश यादव और उसका दोस्त फहीम जम्मू में वेल्डिंग का काम करते थे। नरेश यादव फहीम के घर पर एक पार्टी में शामिल होने गया था, जहां से उसने उसके दोनों भतीजों को बहला-फुसलाकर खेत ले गया और एक की हत्या कर दी, जबकि दूसरी घायल हो गया। अमान को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+