य़ूपी के राज्यपाल राम नाईक ने बीच में ही रुकवा दिया राष्ट्रगान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार के छठे मंत्रीमंडल फेरबदल के बाद एक ऐसा वाकया हुआ है जिसके चलते राज्यपाल राम नाईक विवादों के घेरे में आ गये है।

राज्यपाल राम नाइक ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम खत्म होने के बाद राष्ट्रगान को बीच में ही रुकवा दिया। राज्यपाल ने एकदम से कहना शुरु कर दिया राष्ट्रगान को रोको।
दरअसल सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता की शपथ लेने के लिए राष्ट्रगान को एकदम से रूकवा दिया गया।
वहीं इस मामले में कई नेताओं का कहना है कि इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ कि राष्ट्रगान को बीच में रुकवा दिया गया हो। फिलहाल देखने वाली बात यह होगी कि यह विवाद यही थमता है या इसपर नयी राजनीति शुरु होती है।












Click it and Unblock the Notifications