उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक ने फिर दिया बेतुका बयान
लखनऊ। राजनीति में भाषा का स्तर जिस तरह से हर रोज गिर रहा है वह लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत देता नजर नहीं आ रहा है। राष्ट्रीय दल से लेकर क्षेत्रीय सभी दलों के प्रमुख नेता अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। ताजा विवादित बयान आया है उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक का जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिजली चोरी करने वालों को जूते मारने की बात कही है।

इसस पहले राज्यपाल राम नाइक ने बिजली चोरी पर कहा था कि बिजली की चोरी करने वालों को चौराहे पर फांसी दे देनी चाहिए। लेकिन बाद उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ था। वहीं उस बयान से सबक लेने के बजाए राम नाइक ने एक बार फिर से ऐसा बयान दिया है जोकि विवाद का मुद्दा बन गया है।
लखनऊ मे मैनेजमेंट एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में बिजली की बर्बादी और चोरी पर चर्चा करते हुए राज्यपाल राम नाइक ने कहा कि उन्होंने पहले बिजली चोरों को चौराहे पर फांसी देने को कहा था, लेकिन कई लोगों का कहना है कि अब तो हत्या करने वालों को भी फांसी देने का विरोध हो रहा है
उन्होंने कहा कि हालांकि मेरे बयान का विरोध हो रहा है इसलिए बिजली चोरों फांसी देने की बजाए उन्हें चौराहे पर लाकर जूते मारने चाहिए। नाइक के इस बयान के बाद हाल में मौजूद लोग एक दूसरे का मुंह देखने लग गए। बहरहाल देखने वाली बात है कि राज्यपाल के इस विवादित बयान के बाद उन्हें राष्ट्रपति भवन से कोई चेतावनी मिलती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications