मशहूर शायर मुनव्वर राणा की तबीयत बिगड़ी, घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
लखनऊ, 10 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतगणना के रुझानों से साफ हो गया है कि राज्य में बीजेपी एक बार फिर राज्य में सरकार बनाएगी। यहां एक बार फिर योगी और मोदी की जोड़ी का जादू चलता हुआ दिख रहा है। शुरुआती रुझानों में पार्टी ने 263 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी 136 पर आगे चल रही है। इसी बीच मशहूर शायर मुनव्वर राणा की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आ रही है। पिछले तीन दिनों से उनका घर पर ही इलाज चल रहा है। बता दें, मुनव्वर राणा ने नतीजों से पहले कहा था कि अगर योगी आदित्यनाथ दोबारा सीएम बनेंगे तो वह यूपी छोड़ देंगे।

घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
उत्तर प्रदेश में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाते हुई दिख रही है। इस बीच बीजेपी और सीएम योगी के खिलाफ मुखर होकर बयान देने वाले शायर मुनव्वर राणा के घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। लखनऊ में मुनव्वर राणा की कॉलोनी के गेट को बंद कर दिया गया है। इसके साथ-साथ घर के आस-पास पूरे इलाके को पुलिस फोर्स की तैनाती हो गई है।

मुनव्वर राणा लगातार योगी सरकार का कर रहे थे विरोध
मुनव्वर राणा लगातार योगी सरकार को मुस्लिम विरोधी बताकर लगातार विरोध कर रहे थे। अब जब उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा सरकार बनाती हुई दिख रही है तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुनव्वर के लिए पश्चिम बंगाल का टिकट करा देने की बात कही है।

मुनव्वर राणा की बेटी उरूसा की चुनाव में हार
बता दें, मुनव्वर राणा की बेटी भी उरूसा राणा भी यूपी के चुनावी मैदान में हैं। उरूसा राणा को कांग्रेस ने उन्नाव की पुरवा सीट से उम्मीदवार बनाया था। उरूसा को यहां से हार का सामना करना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications