UP election 2022 : सपा को फिर मिला झटका, 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, एक कांग्रेस में दूसरा BSP में शामिल

लखनऊ, 27 जनवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में अब समाजवादी पार्टी के बागी विधायक इकराम कुरैशी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वहीं, पार्टी के दूसरे बागी विधायक हाजी रिजवान भी बसपा में पहुंच गए हैं। बसपा ने कुंदरकी से सपा विधायक रहे हाजी रिजवान को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। देहात विधानसभा सीट से विधायक हाजी इकराम कुरैशी को कांग्रेस टिकट दे सकती है। हालांकि, अभी इसकी घोषणा नहीं हुई है।

UP election 2022 samajwadi party two leaders join congress and bsp

समाजवादी पार्टी ने देहात सीट से वर्तमान विधायक हाजी इकराम कुरैशी का टिकट काटकर हाजी नासिर कुरैशी और कुंदरकी विधानसभा सीट से लगातार दो बार के विधायक हाजी रिजवान कुरैशी का टिकट काटकर संभल से सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर्रहमान को टिकट दिया था। वहां से पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान सैफी की जगह पूर्व मंत्री कमाल अख्तर को मैदान में उतारा गया है। टिकट कटने के बाद से दोनों विधायकों के तेवर बागी हो गए थे। देहात विधायक हाजी इकराम कुरैशी ने तो प्रत्याशी हाजी नासिर कुरैशी पर गंभीर आरोप लगाए थे।

यूपी में सात चरणों में होना है मतदान

उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में मतदान होना है। इसकी शुरुआत 10 फरवरी को पश्चिमी यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। इसके बाद दूसरे चरण में राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा। वहीं, तीसरे चरण में 59, चौथे चरण में 60, पांचवें चरण में 60 सीटों, छठे चरण में 57 और सातवें चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा। 10 फरवरी को पहले चरण के मतदान के बाद 14 फरवरी को दूसरे चरण, 20 फरवरी को तीसरे चरण, 23 फरवरी को चौथे चरण, 27 फरवरी को पांचवें चरण, 3 मार्च को छठे चरण और 7 मार्च को सातवें चरण के लिए मतदान होगा. वहीं, यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+