भाजपा से इनकार के बाद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे को सपा दे सकती है लखनऊ कैंट से टिकट!
लखनऊ, 02 फरवरी: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बीजेपी सासंद और पार्टी की वरिष्ठ नेताओं में शामिल सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी को लखनऊ कैंट सीट से बीजेपी ने टिकट नहीं दिया। लखनऊ कैंट से टिकट ना मिलने के बाद मयंक समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते है। तो वहीं, ऐसी चर्चा है कि समाजवादी पार्टी लखनऊ कैंट से मयंक को मैदान में उतार सकती है।

हालांकि, 01 फरवरी को समाजवादी पार्टी ने लखनऊ कैंट सीट राजू गांधी के नाम पर मुहर लगा दी है। लेकिन मयंक जोशी के लिए जगह बनाने की संभावना सपा के पास अभी भी है। एएनआई न्यूज़ एजेंसी की खबर के मुताबिक, समाजवादी पार्टी राजू गांधी का टिकट काटकर मयंक जोशी को मैदान में उतार सकती है। आपको बता दें, रीता बहुगुणा जोशी ने 2017 का चुनाव लखनऊ कैंट सीट से लड़ा था और तत्कालीन सपा उम्मीदवार अपर्णा यादव को हराया था।
Recommended Video
लखनऊ कैंट सीट का मुद्दा उस समय जोरों पर था जब रीता भगुणा जोशी ने खुलकर प्रेस में आकर कहा कि उनका बेटा टिकट का "हकदार" है क्योंकि वह कई सालों से पार्टी के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है। भाजपा सांसद ने यहां तक कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह अपने बेटे के लिए इस्तीफा भी दे सकती हैं। हालांकि, भाजपा ने मयंक जोशी को टिकट देने से इनकार कर दिया और लखनऊ छावनी सीट से राज्य के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक को मैदान में उतारा।
रीता जोशी ने बेटे को टिकट नहीं दिए जाने के बाद उन्होंने कहा कि वह पार्टी के फैसले का सम्मान करती हैं। इससे पहले मंगलवार को, भाजपा ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 17 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की और लखनऊ कैंट सीट से ब्रजेश पाठक को टिकट दिया है। लखनऊ पश्चिम से अंजनी श्रीवास्तव, मलिहाबाद से जया देवी, लखनऊ नॉर्थ से नीरज बोरा, लखनऊ सेंट्रल से रजनीश गुप्ता को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
सीतापुर से बीजेपी ने राकेश ठाकुर को टिकट दिया है तो वहीं मोहनलाल गंज से अमरेश कुमार, उंचाहार से अमरपाल मोर्या को उम्मीदवार घोषित किया गया है। वहीं बक्शी का तलब से योगेश शुक्ला जो मौजूदा विधायक हैं, उनको टिकट दिया गया है। भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद बीजेपी इस सीट पर आशुतोष शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है।
-
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार












Click it and Unblock the Notifications