लखनऊ में मैराथन की अनुमति न मिलने से भड़की कांग्रेस, सीएम योगी को बताया 'बुल्डोजरनाथ'

लखनऊ, 27 दिसंबर: कांग्रेस ने रविवार को राजधानी लखनऊ में पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान के तहत पांच किलोमीटर की एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया था। लेकिन पुलिस ने इस मैराथन दौड़ के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसको लेकर प्रियंका गांधी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सहित प्रदेश के तमाम कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमले किए। कांग्रेस उत्तर प्रदेश ने योगी आदित्यनाथ को 'बुल्डोजरनाथ' तक कह डाला।

UP congress call UP CM bulldozernath says he crushed youth dreams again and again

कांग्रेस ने कहा- बार-बार युवाओं के सपनों को रौंदती है ये सरकार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में कहा गया, ''बुल्डोजरनाथ की विध्वंसक सरकार बार-बार युवाओं के सपनों को रौंदती है। कभी पेपर लीक करके, कभी भर्ती न निकाल कर, कभी लाठी बरसा कर।'' कांग्रेस ने राज्य की बीजेपी सरकार पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस मैराथन की अनुमति सिर्फ इसलिए नहीं दी गई, क्योंकि प्रदेश की लड़कियों का झुकाव कांग्रेस की तरफ दिख रहा है। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर ही पार्टी ने लड़कियों के लिए इस मैराथन का आयोजन किया था। यह मैराथन रविवार को राजधानी लखनऊ के गौतमपल्ली थाना इलाके के 1090 चौराहे से आयोजित की जानी थी, लेकिन प्रशासन ने इसके लिए अनुमति नहीं दी।

'भाजपा ने कार्यक्रम किया, तब कोविड नहीं था क्या'

यूपी कांग्रेस ने एक अन्य ट्वीट में मैराथन की अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर कहा, ''प्रदेश की बेटियां पूछ रही हैं। भाजपा ने कार्यक्रम किया, तब कोविड नहीं था? खुद चुनावी रैलियां कर रहे हैं, तब कोविड नहीं है? योगी जी, महिला शक्ति का रास्ता रोकना आपको भारी पड़ेगा।'' एक अन्य ट्वीट में कहा, ''डरपोक भाजपा सरकार का महिला विरोधी षडयंत्र प्रदेश की बेटियां खूब समझ रही हैं। किसानों की राह में कील-कांटे बिछाने वाले षडयंत्रकारी अब बेटियों का रास्ता रोक रहे हैं, लेकिन उड़ान भरने को बेताब इन बेटियों को हिसाब देना होगा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+