सीएम योगी ने पूर्व माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय पांडेय को किया सस्पेंड, जानिए क्यों हुई कार्रवाई

लखनऊ, 26 अप्रैल: यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने पूर्व माध्‍यमिक शिक्षा निदेशक विनय पांडे को सस्‍पेंड कर दिया गया है। विनय पांडेय आधिकारिक कर्तव्यों का ठीक से निर्वहन नहीं करने, सरकारी कार्यों के प्रति लापरवाही और उदासीनता और सरकारी स्तर के निर्देशों का पालन न करने के लिए प्रथम दृष्टया दोषी मिले हैं।

UP cm yogi adityanath suspend former director of secondary education vinay pandey

प्रश्न पत्र लीक होने पर 24 जिलों में रद्द की गई थी बोर्ड परीक्षा

पिछले महीने बलिया में प्रश्नपत्र लीक होने के बाद 24 जिलों में उत्तर प्रदेश माध्यमिक विद्यालय बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मामले में कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लागू करने का आदेश दिया था। रद्द की गई परीक्षा 13 अप्रैल को फिर से आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक ट्वीट में कहा गया, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पर एक और सख्त कार्रवाई। तत्कालीन शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) को निलंबित कर दिया गया।"

माध्यमिक शिक्षा निदेशक के पद से हटाए गए थे विनय पांडेय, अब हुए सस्पेंड

बता दें, विनय पांडे को 21 अप्रैल को माध्यमिक शिक्षा निदेशक के पद से हटा दिया गया था। उन्हें साक्षरता वैकल्पिक शिक्षा, उर्दू और प्राच्य भाषाओं के निदेशक के रूप में तैनात किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+