योगी आदित्यनाथ सरकार के आज चार साल हुए पूरे, 'विकास पुस्तिका' का किया विमोचन
लखनऊ। 19 मार्च 2017 को देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर योगी आदित्यनाथ ने शपथ ली थी। यानी आज योगी आदित्यनाथ सरकार को चार साल पूरे हो गए हैं। अगल साल विधानसभा चुनाव होने है, उससे पहले योगी सरकार अपनी उपलब्धियों को गिना रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 'विकास पुस्तिका' का विमोचन किया। इतना ही नहीं, सीएम योगी ने इस किताब का शीर्षक 'नए भारत का नया उत्तर प्रदेश' दिया है।
Recommended Video

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले चार सालों को सरकारी की उपलब्धियां गिनाई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चार वर्ष पहले उत्तर प्रदेश का दायित्व हमारी सरकार ने संभाला। पिछले चार वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने उत्तर प्रदेश में परिवर्तन किया। उससे यूपी को एक नई पहचान मिली है। आज यूपी बीमारू राज्य की श्रेणी से हटकर सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। आज ईज ऑफ डूइंग की लिस्ट में यूपी नंबर दो है, हमने काफी लंबी छलांग लगाई है।
कहा कि पहले यूपी में केंद्र की योजना को जगह नहीं दी जाती थी। अगर केंद्र सरकार की योजनाओं को पुरानी सरकार लागू करती तो बड़ा परिवर्तन हो सकता था। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने केंद्र की योजनाओं को लागू किया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण) में उत्तर प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। विश्व के सबसे बड़े अभियान स्वस्थ भारत मिशन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में 2.61 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया है। खाद्यान्न उत्पादन में भी प्रदेश ने बेहतर प्रदर्शन किया।
इस दौरान बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के लिए लगातार काम किए हैं। किसानों को डेढ़ गुना तक एमएसपी दी गई है। यूपी में अब बिना किसी दिक्कत के पर्व और त्योहार मनाए गए हैं। चार साल में यूपी में कोई दंगा नहीं हुआ है। अपराधियों के खिलाफ यूपी में जो एक्शन लिया गया वो देश में एक मानक बना।












Click it and Unblock the Notifications