लखनऊ में 'आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम में पहुंचे CM योगी, कही ये बातें
लखनऊ, 22 दिसंबर: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 'आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, तब एक नए भारत की तस्वीर हम सबके सामने है। यही भारत जो दूसरे देशों पर दवाओं के लिए निर्भर रहता था, लेकिन कोरोना जैसी महामारी में भारत ने दूसरे देशों को वैक्सीन और पीपीई किट देने का काम किया।

'हम आत्मनिर्भर भी हुए हैं और आत्मसम्मान के लिए एयरस्ट्राइक भी करते हैं'
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नया भारत है जो अपनी आस्था के सम्मान के साथ ही देश की सीमाओं की सुरक्षा भी करते हैं। हम आत्मनिर्भर भी हुए हैं और आत्मसम्मान के लिए एयरस्ट्राइक भी करते हैं। हम एक ओर जहां अपनी सीमाओं की सुरक्षा करते हैं। अगर दुश्मन भारत की सीमा में घुसने का दुस्साहस करता है तो एयरस्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक करने का जज्बाद भी आज भारत की सेना रखती है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की परिकल्पना को हम साकार होते देख रहे हैं। हर गरीब को घर, राशन, बिजली और शौचालय दिया जा रहा है।
सोनभद्र में भाजपा की जनविश्वास यात्रा को संबोधित करेंगे सीएम योगी
Recommended Video
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोनभद्र में भाजपा की जनविश्वास यात्रा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मेडिकल कॉलेज समेत करीब 513 करोड़ की कुल 88 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सीएम के आगमन से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक चौबंद रखी गई है। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। एसपी ने मातहतों को एक-एक व्यक्ति की जांच करने के बाद ही लोगों को कार्यक्रम स्थल जाने देने का निर्देश दिया है। वहीं, सुरक्षा कारणों से काले कपड़े पहने लोगों को बाहर करने का निर्देश दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications