यूपी में विधायकों, मंत्रियों के वेतन में बढ़ोत्तरी, विधायकों का वेतन 1.25 लाख

लखनऊ। यूपी विधानसभा का मानसून सत्र शुरुआत से ही विपक्ष के हंगामे की मार झेल रहा था। लेकिन विधायकों मंत्रियों के वेतन की बढ़ोत्तरी के लिए पेश किये गये बिल पर ना तो विपक्ष ने हंगामा किया और ना अन्य दल ने। वेतन बढ़ोत्तरी का बिल बिना किसी हंगामे के सदन में पेश होने के बाद पारित हो गया। जिसके बाद विधायकों के वेतन में 150 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो गयी है।

यूपी में फ्री मोबाइल फोन देने की घोषणा कर सकते हैं अखिलेश यादव

UP CM and mla's salary has been increased by 150 percent

बेसिक सैलरी में तीन गुने से अधिक की बढ़ोत्तरी

वेतन बढ़ोत्तरी के बाद मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार व राज्य मंत्रियों की भी सैलरी में इजाफा हो गया है। मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्री की बेसिक सैलरी 12000 से बढ़कर 40000 हजार रुपए हो गयी है। जबकि राज्य मंत्री और स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों की सैलरी 35 हजार रुपए हो गयी है।

मुख्यमंत्री की सैलरी 1.68 लाख रुपए

बढ़ी हुई सैलरी के बाद मुख्यमंत्री व कैबिनेट मंत्रियों का कुल वेतन 1 लाख 65 हजार रुपए हो गया है। वहीं मुख्यमंत्री की सैलरी में इससे इतर 3 हजार रुपए अतिरिक्त अन्य भत्ते के तौर पर जुड़ेंगे। जिसके बाद मुख्यमंत्री की सैलरी 1 लाख 68 हजार रुपए हो गयी है।

अखिलेश बोले दूसरे दल के नेताओं में सपा में आने की होड़ मची है

सरकार पर पड़ेगा 1 अरब से ज्यादा का बोझ

वहीं विधायकों के वेतन पर नज़र डालें तो उनकी सैलरी में 150 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गयी है। बढ़ोत्तरी के बाद विधायकों की सैलरी 1 लाख 25 हजार रुपए हो गयी है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि यूपी में 67 फीसदी विधायक करोड़पति हैं। वेतन बढ़ोत्तरी के बाद राज्य सरकार पर 1 अरब 28 करोड़ व 89 लाख रुपए का अतिरिक्त बोझ आयेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+