UP Board result 2020: यहां देखिए यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट, जानिए किसने मारी बाजी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर परीक्षार्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। बता दें कि इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 83.31 और इंटरमीडिएट में 74.63 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए। बता दें कि इस बार छात्राओं ने बाजी मारी है। डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 10वीं और 12वीं में छात्राओं ने पिछली बार की अपेक्षा 7.31 फीसदी ज्यादा पास हुई है। बता दें कि हाईस्कूल में बागपत की रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, वहीं, बाराबंकी के अभिमन्यू वर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, इंटरमीडिएट में बागपत के अनुराग मलिक ने यूपी टॉप किया है।
Recommended Video

डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने लोकभवन में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बार 10वीं व 12वीं की परीक्षा में कुल 51,30,481 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिसमें 10वीं में 27,44,976 परीक्षार्थी व 12 में 23,85, 505 परीक्षार्थी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस परीक्षा परिणाम अच्छे रहे। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बागपत के अनुराग मलिक ने 12वी की परीक्षा में टॉप किया है। उनके 97% मार्क्स प्राप्त हुए। प्रयागराज के प्रांजल सिंह ने 96% अंक हासिल कर सेंकड टॉपर बने हैं। औरैया के उत्कर्ष शुक्ला 94.80% अंकों के साथ थर्ड टॉपर हैं। वहीं, हाई स्कूल में बागपत की रिया जैन ने टॉप किया है। रिया जैन को 96.67 प्रतिशत नंबर प्राप्त हुए है। बाराबंकी के अभिमन्यु वर्मा 95.83 प्रतिशत अक हासिल कर सेंकड टॉपर बने हैं। बाराबंकी के योगोश प्रताप सिंह 95.33 प्रतिशत अंकों के साथ थर्ड टॉपर।
यूपी क्लास 10 एग्जाम 2020 के टॉप 10 स्टूडेंट्स की लिस्ट-
टॉपर का नाम - प्रतिशत
रिया जैन - 96.67 फीसदी
अभिमन्यु वर्मा - 95.83
योगेश प्रताप सिंह - 95.33
गौरव - 94.83
शोभित कुमार - 94.83
शिवानी वर्मा - 94.83
नितीश कुमार - 94.67
अंशिका बघेल - 94.67
हिमांशी विश्वकर्मा - 94.67
ऋषभ सिंह - 94.50
यूपी क्लास 12 एग्जाम 2020 के टॉप 10 स्टूडेंट्स की लिस्ट-
टॉपर का नाम - प्रतिशत
1. अनुराग मलिक - 97 फीसदी
2. प्रांजल सिंह - 96 फीसदी
3. उत्कर्ष शुक्ला - 94.80 फीसदी
4. वैभव द्विवेदी - 94.40 फीसदी
5. आकांक्षा - 94 फीसदी
6. गरिमा कौशिक - 93.80 फीसदी
7. पूजा मौर्य - 93.60 फीसदी
8. अंकुश राठौर - 93 फीसदी
9. मनु मिश्रा - 93 फीसदी
10. केशव - 92.80 फीसदी












Click it and Unblock the Notifications