उन्नाव रेप केस: पीड़िता बोली, 'MLA कुलदीप सेंगर ने रची थी मुझे मारने की साजिश'

लखनऊ। 28 जुलाई को भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई उन्नाव रेप पीड़िता के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। गुरुवार को पहली बार मीडिया से मुखातिब हुई पीड़िता ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर गंभीर आरोप लगाये हैं। पीड़िता ने कहा कि कुलदीप सिंह सेंगर ने ही मेरी हत्या की साजिश रची थी। इस बात में कोई शक नहीं है। बता दें कि 28 जुलाई को रायबरेली में हुए हादसे में चाची व मौसी की मौत हो गई थी। जबकि पीड़िता और उनके वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

उन्नाव रेप पीड़िता ने किया चौंकाने वाला खुलासा

उन्नाव रेप पीड़िता ने किया चौंकाने वाला खुलासा

इससे पहले पीड़िता ने अपने रिश्तेदार को बताया कि 28 जुलाई को दिन में रायबरेली के एनएच- 31 पर जिस ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मारा वो बिल्कुल सामने से आया था। पीड़िता ने उन्हें यह भी बताया कि उनकी कार खुद उनके वकील चला रहे थे, उन्होंने ट्रक से कार को बचाने के लिए रिवर्स गियर भी लिया, जिससे उनकी कार उस ट्रक के रास्ते में नहीं आए। बावजूद इसके ट्रक ड्राइवर ने उनकी कार को रौंद दिया था।

रिश्तेदार से पीड़िता ने बताया- मैंने ट्रक को सीधे अपनी ओर आते देखा

रिश्तेदार से पीड़िता ने बताया- मैंने ट्रक को सीधे अपनी ओर आते देखा

उन्नाव रेप पीड़िता से बातचीत करने वाले ये वही रिश्तेदार हैं, जिनकी मां इस हादसे का शिकार हुईं। ये रिश्तेदार पीड़िता के साथ शुरू से हैं और पूरी तरह से सपोर्ट करते रहे हैं। उन्होंने टीओआई से बात करते हुए बताया, 'मैंने पीड़िता से पूछा कि उस दिन क्या हुआ था तो उन्होंने बताया, "मैंने ट्रक को सीधे अपनी ओर आते देखा। ट्रक को इस तरह से आते हुए देख हम डर गए, हमने अलार्म भी बजाया।

चाची व मौसी की हुई थी मौत

चाची व मौसी की हुई थी मौत

28 जुलाई को ट्रक ने दुष्कर्म पीड़ित की कार को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसमें उसकी चाची व मौसी की मौत हो गई थी और पीड़ित तथा उनके वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल होने के बाद पीड़ित को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था, इसके बाद एयर एंबुलेंस से इलाज के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में लाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+