लखनऊ के ऑटो चालक देंगे बहनों को रक्षाबंधन पर नायाब तोहफा
लखनऊ। रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तर प्रदेश की राजधानी में ऑटो चालक शहर की बहनों को खास तोहफा देने की तैयारी में है। रक्षााबंधन के मौके पर शहर में लड़कियों और महिलाओ के लिए ऑटो सेवा मुफ्त रहेगी।

इन निशुल्क ऑटो का संचालन शहर के मुख्य पांच रूटों पर किया जाएगा। निशुल्क ऑटो सेवा की घोषणा ऑटो यूनियन ने की है। ऑटो रिक्शा संघ और वीमेन पॉवर लाइन 1090 की साझा पहल से इस निशुल्क ऑटो सेवा को रक्षाबंधन के मौके पर चलाया जाएगा।
इस सुविधा का खास मकसद यह है कि बहनें बिना किसी परेशानी के निशुल्ध भाईयों को राखी बांधने जा सके। वहीं बसों में भी किराये में रियायत की तैयारी परिवहन विभाग कर रहा है। इसके लिए परिवहन विभाग ने खाका तैयार कर लिया है और जल्द ही इसका ऐलान किया जा सकता है।
जिन अहम रूट पर यह निशुल्क ऑटो सेवा चलायी जाएगी उसमें चारबाग से अलीगंज, इंदिरा नगर, गोमती नगर, कानपुर रोड और पीजीआई के रूट हैं। इन रूट पर दस ऑटो चलाये जायेंगे जोकि बिल्कुल निशुल्क होंगे।
इन ऑटो पर फ्री सेवा का बैनर लगा होगा जिससे इन्हें पहचानने में महिलाओं को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। बहरहाल रक्षाबंधन के मौके पर ऑटो संघ का यह तोहफा बेहद ही नायाब साबित हो सकता है बशर्ते इसे सही से क्रियांन्वयित किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications