Union Cabinet Reshuffle: अनुप्रिया पटेल, कौशल किशोर सहित मोदी कैबिनेट में यूपी के इन 7 चेहरों को मिली जगह

लखनऊ, 07 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट में उत्तर प्रदेश से सबसे ज्‍यादा सात नेताओं का नाम शामिल है। इन नए चेहरों में अनुप्रिया पटेल, कौशल किशोर, बीएल शर्मा डॉ. एसपी बघेल, पंकज चौधरी, भानु प्रताप वर्मा और अजय कुमार मिश्रा का नाम शामिल है। इन सात नामें में से सिर्फ एक सामान्य वर्ग से हैं। तीन-तीन मंत्री पिछड़ा वर्ग और दलित समुदाय से हैं। केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किए गए इन नामों को आगामी विधानसभा चुनाव के नजरिए से देखा जा रहा है।

Recommended Video

    Modi Cabinet Expansion: मोदी कैबिनेट में Anupriya Patel समेत UP के 7 लोगों की एंट्री |वनइंडिया हिंदी
    union cabinet reshuffle 2021 seven ministers from uttar pradesh

    मोदी की पिछली सरकार में सबसे युवा मंत्रियों में शुमार थीं अनुप्रिया पटेल

    मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल प्रधानमंत्री मोदी की पिछली सरकार में सबसे युवा मंत्रियों में शुमार थीं। पंकज चौधरी महाराजगंज से और अजय कुमार मिश्रा लखीमपुर खीरी से सांसद हैं। बीएल वर्मा राज्‍यसभा के सदस्‍य हैं। बीएल वर्मा कल्याण सिंह के बेहद करीबी माने जाते हैं। कौशल किशोर मोहनलालगंज से सांसद हैं। कौशल किशोर मोहनलालगंज से दूसरी बार सांसद बने हैं। वह यूपी विधानसभा के सदस्‍य भी रह चुके हैं। वह यूपी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

    यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं बघेल

    आगरा से पांचवीं बार के सांसद डॉ. सत्‍यपाल सिंह बघेल यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्‍य रह चुके हैं। उन्‍होंने मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से पीएचडी और एलएलबी की है। लखीमपुर खीरी से सांसद अजय कुमार मिश्रा यूपी विधानसभा और खीरी जिला परिषद के सदस्‍य भी रह चुके हैं। उन्‍होंने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीएससी और एलएलबी की है।

    बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी कैबिनेट का पहला बड़ा विस्तार और मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है। पीएम मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार में 43 नए मंत्री शपथ ले रहे हैं। वहीं, मंत्रिमंडल विस्तार से पहले एक बड़े फेरबदल के तहत मंगवलार को कर्नाटक, गोवा और हरियाणा सहित कई राज्यों के राज्यपाल भी बदले गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+