Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सलमान खान की तरह शर्टलेस होकर दो युवकों ने Lucknow की सड़क पर चलाई बाइक, वायरल हुआ VIDEO

Lucknow News: सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़क दो और डुप्लीकेट सलमान खान की एंट्री हुई है। जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Lucknow News

Lucknow News: शर्टलेस होकर कुछ दिनों पहले 'डुप्लीकेट सलमान खान' के नाम से मशहूर आजम अली अंसारी ने रेलवे ब्रिज के ट्रेक पर रील बनाई थी। जिसके बाद वह खासे चर्चाओं में आ गए थे। तो वहीं, सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में लखनऊ की सड़क पर दो और डुप्लीकेट सलमान खान की एंट्री हुई है। जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद लखनऊ पुलिस भी हरकत में आ गई और इस मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए दोनों युवकों की तलाश में जुट गई है।

Recommended Video

    सलमान खान की तरह शर्टलेस होकर दो युवकों ने Lucknow की सड़क पर चलाई बाइक, वायरल हुआ VIDEO

    शर्टलेस होकर दो युवकों द्वारा लखनऊ की सड़क पर बाइक चलाते हुए जो वीडियो सामने आया है वह महज 13 सेकंड का है। शर्टलेस होकर बाइक चलाते इन दोनों युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर जो वीडिया वायरल हुआ है उसमें एक शख्स रॉयल एनफील्ड (बुलेट) पर चल रहा है जिसकी बाइक का नंबर है UP32 KA 9408। तो वहीं, दूसरी बाइक का नंबर UP32 KK 2375 है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक धुन भी सुनाई दे रही है।

    इस वीडियो को @Nadeemkhan3019 ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। यूपी पुलिस, लखनऊ और सीएम योगी आदित्यनाथ को टेग करते हुए कैप्शन में लिखा है, '#लखनऊ के नकली सलमान खान की एक्टिंग का भूत उतरने के बाद दो और नये नकली सलमान खान की हुई लखनऊ की सड़कों पर एंट्री. मोटरसाइकिल पर दिखाते अपना स्टाइल अब लखनऊ पुलिस दिखाईगी अपना स्टाइल।' इस वीडियो को अभी तक 4 हजार से ज्यादा लोग देख चुके है।

    आजम अली अंसारी ने खुद किया था सरेंडर
    'डुप्लीकेट सलमान खान' के नाम से मशहूर आजम अली अंसारी साल 2022 में शर्टलेस होकर डालीगंज रेलवे ब्रिज के ट्रेक पर रील बनवाई थी। जिसके सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरपीएफ अधिकारियों ने मामला संज्ञान लिया और उनके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसी मामले में आजम अली अंसारी ने 19 सितंबर, 2022 को लखनऊ रेलवे पुलिस के सामने खुद सरेंडर कर दिया था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+