जनता एक्सप्रेस के पटरी से उतरने से 31 की मौत 150 घायल

लखनऊ। जनता के एक्सप्रेस के 3 डिब्बे रायबरेली के पास पटरी से उतर जाने से 31 लोगों की मौत हो गयी है। इस हादसे में तकरीबन 150 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। वहीं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि वह 2 बजे हादसा स्थल पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि मैं सुरेश प्रभु मामले पर पूरी नजर बनायें हैं और हर संभव मदद का प्रयास करेंगे।

train accident

वहीं इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि पीड़ितों को हर संभव मदद के लिए निर्देश दिए गये हैं। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने घटना पर अफसोस जताते हुए कहा कि सरकार ने सभी घायलों का मुफ्त इलाज करने के घोषणा की है जोकि सराहनीय है।

वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने रेल हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। रेल मंत्री

यह दर्दनाक हादसा रायबरेली में बछरावां स्टेशन के पास हुआ है। जनता एक्सप्रेस (14266) के 3 डिब्बे अचानक पटरी से उतर गये जिसके चलते डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये हैं। घायलों को बछरावां के प्राथमिक केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं रेलवे की एक्टीडेंट रिलीफ ट्रेन में भी डाक्टर मामूली रूप से घायलों का इलाज कर रहे हैं। रेलवे की टीम ट्रैक को दुरूस्त करने में लगी है।

गौरतलब है कि ट्रेन देहरादून से वाराणसी जा रही थी। घटना के बाद राहत के लिए बचाव दल और मेडिकल टीम को रवाना कर दिया गया है। वहीं मौके पर रेलवे के आला अधिकारी भी पहुंच गये हैं। हालांकि घटना की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+