Rajan Pandit: जेल से छूटने पर रेप के आरोपी टिकटॉकर ने निकाला काफिला, सेल्फी लेते हुए नाचा
लखनऊ। बलात्कार का एक आरोपी टिकटॉकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित जेल से बाहर निकला। घर जाते वक्त उसके समर्थक बड़ी संख्या में उसके पास आ जुटे। वह कार में सवार हो गया और जेल से छूटने की खुशी में ठुमकने लगा। उसने और उसके समर्थकों ने नियम-कायदे की धज्जियां उड़ाईं। शहर के कई हिस्सों से उनकी गाड़ियों का काफिला निकला। वह युवक यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार हुआ था, लेकिन जेल से छूटने पर उसे किसी क्रांतिकारी की तरह फूलमालाओं से लादकर काफिले में ले जाया गया।

लखनऊ का मामला
यहां बात हो रही है दिव्यांशु उर्फ राजन पंडित की। हां जी, उसके खिलाफ मुंबई के कांदीवली में रहने वाली एक लड़की ने इंदिरानगर कोतवाली में पिछले साल नवंबर में केस दर्ज कराया था। लड़की के मुताबिक, राजन ने उसे प्यार में लेकर 2 साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। वह गर्भवती हो गई, तो जबरन उसका गर्भपात करा दिया था। जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर राजन को धर लिया गया। इंस्पेक्टर आरपी प्रजापति ने बताया कि दिव्यांश मानस सिटी-लखनऊ में रहता था। वह अभी तक जेल में था, उसने बेल मांगी थी, जिससे वह जेल से छूट गया।

दिव्यांशु उर्फ राजन पंडित
मगर, जेल से छूटने पर उसने और उसके समर्थकों ने ऐसे जश्न मनाया जैसे कोई हीरो हो। उसने माला पहने हुए लक्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ सुशांत गोल्फ सिटी तक जुलूस निकाला। उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ फिर से कार्रवाई शुरू कर दी। गोसाईगंज के इंस्पेक्टर शैलेंद्र गिरी का कहना है कि, राजन की बेल कैंसिलेशन के लिए लखनऊ पुलिस विभागीय कार्रवाई करेगी।

मोटर व्हीकल एक्ट उल्लंघन का मामला दर्ज
उन्होंने कहा कि जेल से छूटने पर राजन को उसके समर्थकों ने मालाएं पहनाकर स्वागत किया और फिर गाड़ियों का काफिला निकालकर फिल्म के गुंडों की तरह कारों को सड़कों पर दौड़ाया। उनकी इस हरकत के लिए खतरनाक ड्राइविंग और मोटर व्हीकल एक्ट उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है।

फिर हो सकती है जेल
ट्रैफिक नियम भंग करने का यह मुकदमा गोसाईगंज थाने में दर्ज किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने 14500 रुपए का ऑनलाइन चालान भी किया है। वहीं, अब उसकी फिर से गिरफ्तारी हो सकती है। बताया जा रहा है कि, जेल से रिहा होने के बाद राजन गाड़ियों का काफिला सुशांत गोल्फ सिटी तक लेकर गया था। यह जानते हुए भी कि, राजन अपराध करके जेल में मूंदा गया था, समर्थक-लोगों ने उसके बेल पर छूटने पर जश्न मनाया।
-
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें?












Click it and Unblock the Notifications