घर में घुसकर भाजपा विधायक की आंखों में मिर्च झोंक फरार हुए आरोपी

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के विधायक कपिल देव अग्रवाल पर कुछ अज्ञात लोगों ने उस वक्त अचानक हमला बोल दिया जब वह मुजफ्फरनगर में लोगों की बीच उनकी समस्याओं को सुनने के लिए पहुंचे थे। तीन अज्ञात लोगों ने कपिल देव की आंख में मिर्च डाली और वह मौके से फरार हो गए। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश भी लेकिन वह सभी फरार होने में सफल रहे।

दागी खनन मंत्री गायत्री प्रजापति को अखिलेश यादव ने किया बर्खास्त

Three men throw chili powder on BJP mla Kapil Dev Agarwal

विधायक कपिल देव के गनर ने हमलावरों पर गोली भी चलाई लेकिन किसी को भी गोली नहीं लगी और सभी फरार हो गए। घटना के पीछे की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। आंखों में मिर्च पड़ने के बाद कपिल देव को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत अब बेहतर है। यह हमला कपिल देव के घर पर किया गया है। कपिल देव का घर गांधी कॉलोनी में है।

जिन तीन हमलावरों ने कपिल देव पर मिर्च फेंकी पहले उन्होंने कपिल देव से कुछ देर बात की और फिर उनकी आंखों में अचानक मिर्च का पाउडर डाल दिया। मिर्च पड़ने के बाद कपिल देव चीखने लगे जिसके बाद वहां मौजूद लोग आरोपियों को पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन तबतक वह सभी रफूचक्कर हो चुके थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+