यूपी पुलिस का बेरहम चेहरा, सरेआम महिलाओं को लात-घूसों से पीटा

इन सब आरोपों से अबी सरकार उबर भी नहीं पाई थी कि यूपी की बेरहम पुलिस का बेशर्म चेहरा लोगों के सामने आ गया है। फिरोजाबाद में दो मजदूरों की मौत के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजीं। पुलिस वालों ने ना आव देखा ना ताव, बस लाठियां भाजने लगे। इस दौरान वहां मौजूद महिलाओं को भी पुलिसवालों ने जमकर पीटा। दरअसल यहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने एक ऑटो को टक्कर मार दी थी, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई थी।
इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इस जाम को हटाने के लिए पुलिस ने उन्हें जमकर लाठियां भाजीं। पुलिस वालों ने महिलाओं को भी नहीं बख्शा। जो भी सामने आया सब पर लाठियां बरसाते रहे। महिलाओं को लात-घूसों ने मारते रहे। उनकी ये करतूत मीडिया के कैमरे में कैद हो गई और उनकी ये पोल खुल गई। इस घटना के बाद फिरोजाबाद से कांग्रेस के सांसद राज बब्बर ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सावल उठाया है। उन्होंने दोषी पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications