Gadar 2 की टीम ने CM Yogi से की मुलाकात, कहा- "कहीं नहीं देखी ऐसी मेहमानवाजी, धन्यवाद!"
बुधवार को गदर-2 की टीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। फिल्म के निर्माता और निर्देशक अनिल शर्मा ने योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के माहौल में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने यह भी कहा कि सीएम योगी ने उन्हें ने बिल्कुल अभिभावक की तरह स्नेह दिया।
कहीं नहीं देखी ऐसी मेहमानवाजी
आपको बता दें कि गदर-2 की शूटिंग यूपी में भी हुई है। जिसको लेकर गदर-2 के निर्माता और निर्देशक अनिल शर्मा ने शूटिंग के दौरान हुए अपने अनुभवों को सीएम योगी से साझा किया और उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान यहां के प्रशासन ने जिस तरह से सुरक्षा के सभी इंतजाम किए, जहां ट्रैफिक डायवर्जन की आवश्यकता पड़ी वहां ट्रैफिक को डायवर्ट किया, भीड़ को भी बखूबी नियंत्रित किया, ऐसा सहयोग देश के किसी अन्य राज्य में नहीं मिलता है।

कला की भूमि है उत्तर प्रदेश
वहीं नोएडा में स्थापित हो रही फिल्म सिटी पर भी निर्माता और निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश कला की जननी है। यह भूमि लीलाधारी भगवान श्री कृष्ण की है। पूरी दुनिया में उनके जैसा कलाकार कोई नहीं हुआ। यह फील सिटी उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों के कलाकारों को बड़ा अवसर प्रदान करेगी।
हर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल
उन्होंने कहा कि सीएम योगी जिस तरह से कला को प्रोत्साहन और कलाकारों को सम्मान दे रहे हैं, उसे देखते हुए यह प्रतीत होता है कि आज कला समेत हर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल है।












Click it and Unblock the Notifications