कृष्ण की नगरी पर आतंकी हमले का साया, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी
मथुरा। देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है और इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गये हैं। लेकिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। श्रीकृष्ण के जन्मस्थान वृंदावन में आतंकी हमलों के के खतरे के चलते चार हजार सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। जिसमें सीआरपीएफ, आरएएफ, पीएसी व अर्धसैनिक बल के जवान तैनात किये गये हैं।
Pics: देश भर में जन्माष्टमी की धूम, कहीं झांकी तो कहीं दही-हांडी

देशभर से 20 लाख श्रृद्धालू जुटे
मथुरा-वृंदावन में देशभर से तकरीबन 20 लाख श्रृद्धालु जमा हुए हैं, जिनकी सुरक्षा के लिए भारी संख्या में जवानों को तैनात किया गया है। तमाम जगहों पर बैरियर बनाये गये हैं जहां लोगों की तलाशी की जाने के बाद ही कार्यक्रमस्थल पर प्रवेश दिया जा रहा है।
कुल तीन जोन व 14 सेक्टर में बांटा गया शहर को
सुरक्षा इंतजाम पर कड़ी चौकसी रखने के लिए तीन जोन बनाये गये हैं जिन्हें कुल 14 सेक्टर में बांटा गया है। इन सभी 14 सेक्टरों पर कुल 273 प्वाइंट बनाकर यहां पर जवानों की तैनाती की गयी है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के लिए 18 पीएसी की कंपनी, अर्धसैनिक बल व पुलिस को तैनात किया गया है। मथुरा-वृंदावन की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए आगरा, फिरोजाबाद व मैनपुरी से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया है।
जन्माष्टमी पर 300 करोड़ की पोशाक पहनेगें भगवान कृष्ण
खुफिया अधिकारियों के साथ बैठक में दिये गये निर्देश
सूत्रों की मानें तो खुफिया एजेंसियो ने आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिये हैं। कार्यक्रम से पहले हुई समीक्षा बैठक में खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने आला अधिकारियों को इस बाबत सतर्क रहने को भी कहा है।
तमाम सुरक्षा बलों की तैनाती
मथुरा के एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि ना सिर्फ जन्मस्थान बल्कि शहर के बाहर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। इसके लिए तीन एसपी, 16 सीओ, 250 दरोगा 1000 सिपाही, 50 महिला दरोगा, 250 महिला सिपाही सहित दो टीआई, सात टीएसआई व 70 गोपनीय शाखा के लोगों को भी तैनात किया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 5 बम निरोधक दस्ते, फायर ब्रिगेड व 12 पीएसी की अतिरिक्त कंपनी को तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications