बाराबंकी में अमित शाह के कार्यक्रम से पहले पंडाल ढहा
बाराबंकी। बाराबंकी जिले के जीआईसी मैदान में भारतीय जनता पार्टी ने बूथ अध्यक्ष सम्मलेन आयोजित किया। जिसके शुरू होने से पहले ही पंडाल टूट कर ढह गया। इस सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी आना है।

असल में रात भर तेज बारिश हुई, जिसकी वजह से पंडाल टूट कर गिर गया।

इस बूथ अध्यक्ष की मीटिंग में 2017 की चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की जानी है।

बाराबंकी व आस-पास के इलाकों में रात भर बारिश हुई, जिस वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

अमित शाह के स्वागत में इस कार्यक्रम के दौरान कई बड़े नेताओं के पहुंचने की उम्मीद है। लेकिन कार्यकर्ताओं के बैठने के लिये जगह कम पड़ सकती है, क्योंकि आधे से ज्यादा मैदान कीचड़ से पट गया है।












Click it and Unblock the Notifications