लखनऊ में सड़क हादसा, 10 लोगों की मौत

हादसा मलिहाबाद थाना क्षेत्र के महमूदाबाद इलाके में उस समय हुआ, जब पिकअप वाहन को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। मलिहाबाद के थाना प्रभारी ज़े पी़ सिंह ने आईएएनएस को बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में दोनों वाहनों के चालक शामिल हैं।
थाना प्रभारी ने कहा कि घायलों का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है, जहां दो की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। मलिहाबाद क्षेत्राधिकारी (सीओ) एस. के. त्रिपाठी ने बताया कि तेज गति से आ रहे ट्रक का टायर फट जाने से वह अनियंत्रित हो गया और पिकअप को टक्कर मारकर सड़क पर पलट गया।
त्रिपाठी ने बताया कि पिकअप वाहन में सवार लोग बकरीद के लिए पड़ोस के हरदोई जिले से बकरे बेंचने लखनऊ आए थे और आज तड़के वापस हरदोई लौट रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications