6 फरवरी को यूपी के 40 लाख कर्मचारी की होगी महाहड़ताल, आपात बैठक के बाद किया एलान
Lucknow news, लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के शिक्षक और कर्मचारी एकजुट हो गए हैं और 6 फरवरी को हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया है। इस हड़ताल में करीब 40 लाख प्रदेश सरकार के कर्मचारी शामिल होंगे। महा हड़ताल का एलान पेंशन बहाली मंच ने किया है। इस एलान के बाद सभी संगठनों ने आपात बैठक की जिसमें कई सारे मुद्दों पर विचार विमर्श के बाद हड़ताल पर जाने की सर्व सहमति के बाद मुहर लगी।

पेंशन बहाली को लेकर प्रदेश के कर्मचारियों के अंदर काफी आक्रोश है। जो अब पूरी तरह से बाहर आ रहा है। पेंशन बहाली मंच के संयोजक ने 6 फरवरी को महा हड़ताल का एलान किया है। इस हड़ताल में यूपी सरकार के करीब 40 लाख कर्मचारी और शिक्षक शामिल होंगे।
प्रदेश में होने वाली इस महा हड़ताल को लेकर सभी संगठन एकजुट हो गए हैं। हड़ताल के जरिए सरकार को घेरने के लिए एक साथ आए सभी संगठनों का कहना है कि, पेंशन बहाली को लेकर अफसर पिछले दो महीने से कर्मयारियों को गुमराह कर रहे हैं।
सभी संगठनों के साथ हुआ आपात बैठक के दौरान अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि, 6 फरवरी से प्रदेस के 40 लाख कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। क्योंकि सरकार पेंशन बहाली को लेकर कोई उचित कदम नहीं उठा रही है। पेंशन बहाली के नाम पर पिछले कई महीनों से अफसर कर्मचारियों को गुमराह करने में लगे हुए हैं। लेकिन अब ये कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-UP: 300 करोड़ के भूमि घोटाले के आरोपी पूर्व सहायक आवास आयुक्त वीके चौधरी गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications