8 अगस्त को भाजपा में शामिल हो सकते हैं स्वामी प्रसाद मौर्या

लखनऊ। बसपा के पूर्व दिग्गज नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अगले हफ्ते भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। स्वामी प्रसाद मौर्या ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर संगीन आरोप लगाते हुए 22 जून को पार्टी छोड़ दी थी। खबरों की मानें मौर्या 8 अगस्त को नई दिल्ली में भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

कांग्रेस का साथ छोड़ना चाहते हैं 'PK', अफवाह या सच?

Swami Prasad Maurya likely to join BJP on 8 August

बसपा छोड़ने के बाद कयास लगाये जा रहे थे कि वह सपा में शामिल हो सकते हैं और उन्हें मंत्री पद मिल सकता है। लेकिन जिस तरह से मौर्या और सपा के वरिष्ठ नेताओं के बीच बयानबाजी हुई उसके बाद इन अटकलों पर विराम लग गया था।

गौरतलब है कि मौर्या ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर टिकटों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए का था कि वह भरोसे के लायक नहीं हैं और स्वार्थ की राजनीति करती हैं। उन्होंने मायावती पर दलितों के साथ धोखा करने का आरोप भी लगाया था। मौर्या ने मायावती पर दलित समाज, बाबा भीमराव अंबेडकर और कांशीराम के साथ फरेब का भी आरोप लगाया था।

हालांकि मायावती ने मौर्या के इन आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा था कि अच्छा हुआ वह पार्टी छोड़कर चले गये अन्याथा हम ही उन्हें पार्टी से निकलने वाले थे। उन्होंने कहा था कि लंबे समय से वह अपने परिवार के सदस्यों के लिए टिकट की मांग कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+